Written by: dixit rajput
ये गहरे बैंगनी रंग की बेरीज साइज में भले ही छोटी हों लेकिन कई पॉवरफुल पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। आइए जानें, इनके सेवन से आपको कौन से हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं:
Photo Credit: Freepik
अकाई बेरीज में एंथोसायनिन-एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। जो फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करते हैं, और आपकी कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से बचाते हैं।
1
Photo Credit: Freepik
अध्ययनों से पता चलता है कि अकाई बेरीज एचडीएल (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर और एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल को कम करके कोलेस्ट्रॉल के लेवल में सुधार कर सकती हैं।
2
Photo Credit: Freepik
अकाई में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, मस्तिष्क को बढ़ती उम्र के साथ होने वाले नुकसान और सूजन से बचा सकते हैं। साथ ही याद्दाश्त और सोचने-समझने की क्षमता को बेहतर बनाने के साथ-साथ विचारों की स्पष्टता में भी सुधार करते हैं।
3
Photo Credit: Freepik
अकाई स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करती हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करते हैं, सूजन को कम करते हैं और उसे पर्यावरण से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
4
Photo Credit: Freepik
अकाई बेरीज में मौजूद फाइबर कंटेंट, पाचन को बेहतर बनाता है। साथ ही ये बेरीज आँतों में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया को भी सपोर्ट करती हैं।
5
Photo Credit: Freepik