Written by: dixit rajput
एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट, पोटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखने और गर्मी को शांत करने में मदद करते हैं। साथ ही पाचन को बेहतर बनाते हैं और स्किन को भी हेल्दी रखते हैं।
Photo Credit: Shutterstock
आइए जानते हैं, इतने ज्यादा हेल्थ-बेनिफिट्स से भरपूर इस फल को आप गर्मियों में अपनी डेली-डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं:
Photo Credit: Freepik
एवोकाडो को काट कर खीरे, टमाटर, नींबू के रस और जैतून के तेल (ऑलिव ऑयल) के साथ सलाद में मिलाएँ। इनमें मौजूद हल्दी-फैट्स आपके पेट को भरा रखने में मदद करते हैं।
1
Photo Credit: Freepik
मल्टीग्रेन ब्रेड पर बारीक कटा हुआ या कद्दूकस किया हुआ एवोकाडो फैलाएं। ऊपर से उबले अंडे, चिली-फ्लेक्स या चेरी टमाटर डालें। यह आपका ठंडा और पौष्टिक नाश्ता तैयार है।
2
Photo Credit: Freepik
केले, पालक या आम की स्मूदी में एवोकाडो मिलाएं। इससे स्मूदी में एक क्रीमी टेक्सचर आएगा और यह आपके पाचन तंत्र को ठंडा रखते हुए, पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करेगी।
3
Photo Credit: Shutterstock
एवोकाडो को दही, नींबू के रस, लहसुन और हर्ब्स के साथ मिलाएं। यह गर्मियों के स्नैक्स के लिए एक बेहतरीन डिप है। यह रिफ्रेशिंग और हेल्दी-फैट्स से भरपूर है जो आपके पेट को भी स्वस्थ रखता है।
4
Photo Credit: Freepik
पके हुए एवोकाडो को कोकोनट मिल्क और शहद के साथ मिलाएँ। इसे फ़्रीज़ करें और गर्मी के मौसम में ठंडी हेल्दी आइस-क्रीम का आनंद लें।
5
Photo Credit: Shutterstock
एवोकाडो गर्मियों का एक सुपरफूड है। जो पाचन को बेहतर, स्किन को चमकदार बनाने और आपको एनर्जी से भरपूर रखने के लिए बहुत बढ़िया है। इस क्रीमी फल का आनंद लेते हुए गर्मी में खुद को ठंडा और हाइड्रेटेड रखें।
Photo Credit: Freepik
Video-1
Video-1