Written by: dixit rajput
एक मजबूत, स्वस्थ और फिट शरीर के लिए पेट का स्वस्थ रहना बेहद महत्वपूर्ण है। जिससे आपका पाचन सही रहता है और इम्युनिटी बढ़ती है।
Photo Credit: Shutterstock
आइए जानते हैं ऐसे 5 खाद्य-पदार्थो के बारे में, जो आपके पाचन को दुरुस्त रखकर आपके शरीर को मजबूत बनाते हैं:
Photo Credit: Freepik
सेब, नाशपाती, जामुन - ये सभी फल डाइट्री फाइबर के बहुत अच्छे स्रोत हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं और आँतों में लाभकारी बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए पोषण देते हैं।
1
Photo Credit: Freepik
पालक, केल और स्विस चर्ड फाइबर से भरपूर कुछ ऐसी सब्जियाँ हैं, जो आँतों में मौजूद फायदेमंद बैक्टीरिया को उचित पोषक तत्व पहुँचाकर उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती हैं।
2
Photo Credit: Freepik
साबुत अनाज, जैसे कि ब्राउन राइस, किनोआ और ओट्स में काफी अधिक मात्रा में फाइबर होते हैं। जो आँतों में फायदेमंद बैक्टीरिया को सपोर्ट करते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है।
3
Photo Credit: Freepik
प्रोबायोटिक्स युक्त खाद्य-पदार्थ जैसे दही, केफिर, सौकरकूट और किमची को अपनी डाइट में शामिल करने से पाचन तंत्र में हेल्दी बैक्टीरिया पहुंचते हैं, जिससे आँतें स्वस्थ बनी रहती हैं।
4
Photo Credit: Freepik
बीन्स, दाल और छोले फाइबर से भरपूर होते हैं। ये प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ पाचन को एक्टिव बनाते हैं और आँतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।
5
Photo Credit: Freepik