Written by: Dixit rajput
पढ़ने से दिमाग की समझ और तर्कशक्ति बढ़ती है, साथ ही आप नए शब्द और उनके अलग-अलग अर्थ भी सीखते हैं। रोजाना कुछ अच्छा पढ़ने के लिए थोड़ा समय निकालें।
1
Photo Credit: Freepik
एक और नई भाषा सीखने से, मेमोरी के साथ-साथ सोचने समझने की क्षमता भी बेहतर होती है। साथ ही आपका काम करने का दायरा भी बढ़ जाता है। ये स्किल्स सीधे IQ से जुडी होती हैं।
2
Photo Credit: Freepik
शतरंज, सुडोकू और ब्रेन ट्रेनिंग ऐप्स पर थोड़ा समाय बिताएं। इससे आपकी तर्क-क्षमता के साथ-साथ प्लैनिंग करने की क्षमता और याददाश्त में भी सुधार होता है।
3
Photo Credit: Freepik
माइंडफुलनेस मेडिटेशन से फोकस बेहतर होता है और भावनाओं पर नियंत्रण आता है। साथ ही दिमाग में ग्रे मैटर की मात्रा भी बढ़ती है। (ग्रे मैटर दिमाग का वह हिस्सा होता है जो याददाश्त, सोचने समझने की क्षमता और फैसले लेने में मदद करता है।
4
Photo Credit: Freepik
पहेलियाँ सुलझाने के साथ-साथ जीवन से जुड़े पहलुओं का सकारात्मक विश्लेषण करें। इससे दिमाग सोच समझकर फैसले लेने में माहिर हो जाता है।
5
Photo Credit: Freepik
विचारों को लिखने से आपको मुश्किल या उलझे हुए विचारों को आसानी से समझने, उनका ज्यादा गहराई और क्रमबद्ध तरीके से विश्लेषण करने में मदद निलती है। जिससे दिमाग की स्पष्ट और तर्कसंगत ढंग से सोचने की क्षमता में सुधार होता है।
6
Photo Credit: Freepik