प्रोटीन से भरपूर चना क्यों है सबसे बेहतरीन नाश्ता 

Written by: Anoop Singh

Off-white Section Separator

चना न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि प्रोटीन से भरपूर एक सुपरफूड है। सुबह नाश्ते में खाने पर यह आपकी मसल्स को सपोर्ट करता है और शरीर में एनर्जी बनाए रखता है। 

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

आइए जानते हैं, रोजाना नाश्ते में एक कटोरी चने खाने से आपको कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं:  

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

प्लांट बेस्ड प्रोटीन 

100 ग्राम उबले हुए चनों में लगभग 8 से 9 ग्राम प्रोटीन होता है। जिससे यह शाकाहारी खाना खाने वाले लोगों के लिए प्रोटीन  का एक बेहतरीन स्रोत बन जाता है। 

Rounded Banner With Dots

1

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

वेट मैनेजमेंट 

फाइबर की मात्रा अधिक होने की वजह से चने आपके पेट को लंबे समाय तक भरा रखते हैं। जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कम करने में मदद मिलती है। 

Rounded Banner With Dots

2

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

पेट को रखे स्वस्थ 

चना अघुलनशील फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। जो पेट की अच्छे से साफ़ होने में मदद करता है, आँतों में फायदेमंद बैक्टीरिया को बढ़ाता है, और सूजन एवं कब्ज को कम करने में मदद करता है।

Rounded Banner With Dots

3

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

ब्लड शुगर कंट्रोल  

चने में मौजूद जटिल कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर, ब्लड में शुगर का अवशोषण धीमा कर देते हैं, जिससे यह डायबिटीज वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाता है। 

Rounded Banner With Dots

4

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

 आयरन से भरपूर

चने में नॉन-हीम (Non-Hem) आयरन होता है। जो आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करता है और थकान को कम करता है। यह महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।

Rounded Banner With Dots

5

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

निष्कर्ष 

चना, कई हेल्थ बेनिफिट्स से भरपूर एक पौष्टिक भोजन है। यह आपको, शरीर में एनर्जी बनाए रखने, मसल्स को सपोर्ट करने और पाचन को बेहतर बनाने के साथ-साथ कई फायदे पहुँचा सकता है। इसे अपने नाश्ते में शामिल करें और फायदा उठाएं।  

Photo Credit: Freepik