Written by: dixit rajput
अनार सिर्फ एक स्वादिष्ट फल ही नहीं बल्कि कई जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स से भरपूर है। इसके फायदों को देखते हुए अगर इसे एक औषधि कह दिया जाए तो अतिश्योक्ति न होगी।
Photo Credit: Freepik
रोजाना सिर्फ एक अनार खाने से आप कई महत्वपूर्ण हेल्थ बेनिफिट्स का लाभ उठा सकते हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। आइए जानें कौन से हैं ये हेल्थ बेनिफिट्स:
Photo Credit: Freepik
अनार में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। विशेष रूप से प्यूनिकैलागिन्स और एंथोसायनिन, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और बढ़ती उम्र के प्रभाव को धीमा करने में मदद करते हैं।
1
Photo Credit: Freepik
अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, ब्लड फ्लो को बेहतर बनाकर, धमनियों में सूजन को कम करके और ब्लड प्रेशर को कम करके दिल को स्वस्थ बनाए रखते हैं। जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
2
Photo Credit: Freepik
रिसर्च से पता चलता है कि अनार याददाश्त को बनाए रखने में मदद कर सकता है, जिससे सोचने-समझने की शक्ति में भी सुधार होता है।
3
Photo Credit: Freepik
अनार के एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। विशेष रूप से गठिया जैसे रोगों में लंबे समय तक सूजन से परेशान रहने वाले लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद है।
4
Photo Credit: Shutterstock
अनार के बीज और जूस में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो कब्ज से छुटकारा दिलाकर पेट को पूरा साफ़ करने में मदद करती है। जिससे पाचन बेहतर होता है।
5
Photo Credit: Shutterstock