header-logo

AUTHENTIC, READABLE, TRUSTED, HOLISTIC INFORMATION IN AYURVEDA AND YOGA

AUTHENTIC, READABLE, TRUSTED, HOLISTIC INFORMATION IN AYURVEDA AND YOGA

मोसंबी के फायदे | Benefits of Mosambi in Hindi

Contents

मौसंबी का परिचय (Introduction of Mosambi)

मौसंबी (sweet lime in hindi) का फल याद आते ही मुंह में पानी आ जाता है। मौसंबी को मीठा नींबू भी कहा जाता है। गर्मी के दिनों में प्यास बुझाने के लिए मीठे नींबू का जूस अमृत की तरह लगता है। मौसंबी में अनेक तरह के विटामिन्स होते हैं, इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटाशियम, फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं। आपने भी मौसंबी को बहुत बार खाया होगा, लेकिन शायद आपको इसके होने वाले सभी फायदों (mosambi benefits) की जानकारी नहीं होगी। आयुर्वेद के अनुसार, मीठा नींबू वात-पित्त-दोष ठीक करता है। इस लेख में आगे हम मौसंबी के अनजाने फायदों के बारे में चर्चा करेंगे। Benefits of Mosambi

मौसंबी क्या है(What is Sweet Lime?)

मौसंबी (mosambi fruit) को मीठा नींबू भी कहते हैं। गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मीठा नींबू का जूस (mosambi juice) बहुत फायदेमंद होता है। मौसंबी का स्वभाव अम्लीय यानि एसिडिक होता है। मौसंबी के फल (Benefits of Mosambi in Hindi) का सूखा छिलका कमजोरी दूर करने के साथ-साथ वात को कम करने में भी मददगार होता है।

मौसंबी का पेड़ 6 मीटर तक ऊँचा और फैला हुआ होता है। यह कांटों से युक्त और हमेशा हरा रहता है। मौसंबी फल कच्ची अवस्था में हरे रंग का तथा पकने पर सुनहरा या नारंगी रंग का हो जाता है। फल के अन्दर चिकने, सफेद रंग के, तथा नुकीले बीज होते हैं। मौसंबी का रस शारीरिक शक्ति और भूख बढ़ाता है। इसी तरह मौसंबी में और भी बहुत सारे अनजाने गुण किन-किन बीमारियों के लिए फायदेमंद (benefit of mosambi) हैं इसके बारे में आगे विस्तार से चर्चा करेंगे।  

अन्य भाषाओं में मौसंबी के नाम (Name of Mosambi in Different Languages)

मौसंबी (mosambi fruit) का वानस्पतिक नाम Citrus sinensis (Linn.) Osbeck (सिट्रस साइनेन्सिस) है। मौसंबी Rutaceae (रूटेसी) कुल का है। यह दुनिया भर में कई नामों से भी जाना जाता है, जो ये हैंः-

Lime in –

  • Sweet Lime in Hindi -मोसंबी, माल्टा;
  • Sweet Lime in Bengali-मोसंबी (Mosambi),
  • Sweet Lime in Kannada-कितितले (Kittile), साहत्गुडि (Sahatgudi);
  • Sweet Lime in Gujarati-माल्टा (Malta), मोसंबी (Mosambi);
  • Sweet Lime in Tamil -चिनि (Chini), सथागुडि (Sathagudi);
  • Sweet Lime in Telugu-बट्टावि-नारंगी (Battavi-narangi);
  • Sweet Lime in Nepali-जुनार (Junar);
  • Sweet Lime in Marathi-माल्टा (Malta), मोसम्बि (Mosambi);
  • Sweet Lime in Malayalam-मदुरा (Madura)
  • Sweet Lime in English -ऑरेंज (Orange), ब्लड ऑरेंज (Blood orange), नावेल ऑरेंज (Novel orange), स्वीट ऑरेन्ज, Mozambique orange (मोजैम्बीक ऑरेन्ज), (Sweet orange), कूली ऑरेन्ज (Coolie orange);
  • Sweet Lime in Arabic-बोर्डग्यून (Bordgyun)।

मौसंबी के फायदे (Benefits and Uses of Mosambi in Hindi) 

मौसंबी (mosambi fruit) ना सिर्फ शरीर में जल की कमी को पूरा करने में मदद करता है, बल्कि कई तरह के रोगों के लिए फायदेमंद होता है। चलिये इनके बारे में जानते हैंः-

दांतों के दर्द में मौसम्बी के फायदे  ( Mosambi to Treat Toothache in Hindi) 

Mosambi health benefits

दांतों का दर्द एक ऐसी आम बीमारी है जिससे हर इंसान कभी-न-कभी पीड़ित होता है। आमतौर पर यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें लोग सबसे पहले घरेलू उपायों को अपनाते हैं। मौसंबी का छिलका दांत के दर्द से राहत दिलाने में बहुत मदद करता है। मौसंबी के फल (Benefits of Mosambi in Hindi) के छिलके को पीसकर पेस्ट बना लें, और दांत में जहां पर दर्द हो रहा है, वहां पर लगाएं। इससे दांत के दर्द से आराम मिलता है।

और पढ़े: दांतों के रोगों में बरगद के फायदे

सांसों के रोग से आराम दिलाये मौसंबी (Uses of Mosambi to Treat Respiratory Disease in Hindi)

सांसों से संबंधित परेशानी में भी मौसंबी का प्रयोग बहुत ही लाभ पहुंचाता है। आयुर्वेद के अनुसार, 40-50 मिली मौसंबी के रस में 1 ग्राम मरिच का पाउडर, तथा सेंधा नमक मिला लें। इसका सेवन करने से सांसों की बीमारी जैसे दमा जैसे रोगों में फायदा मिलता है। सांस संबंधी समस्याओं में मौसंबी का रस (mosambi juice benefits in hindi) बहुत फायदेमंद होता है।

और पढ़ेंसांसों के रोग में सहजन के फायदे

हैजा में लाभकारी मौसंबी (Benefit of Mosambi Juice in Cholera in Hindi) 

benefits of sweet lime juice

आमतौर पर हैजा दूषित पानी पीने या खाना खाने से होने वाली बीमारी है। यह बीमारी आंत में संक्रमण होने के कारण होती है। मौसंबी का रस (mosambi juice ke fayde) हैजा को ठीक करने में सहायता करता है। 50-100 मिली मौसंबी फल के रस का सेवन करने से पित्त की समस्या, उलटी, दस्त ठीक होती है।

और पढ़े हैजा में सर्पगंधा के फायदे

अत्यधिक प्यास लगने की समस्या में मौसंबी का प्रयोग (Mosambi Benefits in Excessive Thirst Problem in Hindi)

कभी-कभी गला या मुंह हमेशा सूखा-सूखा महसूस होने लगता है। इसी तरह कई लोगों को बहुत अधिक प्यास लगने की शिकायत भी रहती है। इसके लिए मौसंबी फल के छिलके को सुखाकर चूर्ण कर लें। इसका सेवन करें। इससे प्यास लगने की समस्या कम हो जाती है।

और पढ़ेअधिक प्यास लगने पर नींबू से लाभ

दस्त में मौसम्बी के सेवन से फायदे  (Mosambi Juice to Fight Diarrhoea in Hindi)

अक्सर खान-पान में फेरबदल होने पर, या मसालेदार खाना खाने पर, या फिर अन्य कारणों से दस्त होने लगता है। दस्त की समस्या में 50-100 मिली मौसंबी के रस में सौंफ का चूर्ण, और शक्कर मिलाकर सेवन करें। इससे दस्त और बुखार में आराम मिलता है। दस्त होने पर शरीर में  जल की कमी को पूरा करने के लिए मौसंबी के जूस के फायदे (mosambi juice benefits in hindi) शरीर के लाभकारी साबित होते हैं।

और पढ़ेबुखार में शिवलिंगी से लाभ

मूत्र रोग में मौसंबी का उपयोग (Benefits of Mosambi in Urinary Disease in Hindi)

पेशाब करते समय दर्द, जलन, या पेशाब रुक-रुक कर आने जैसी समस्याएं आ रही हैं तो इस रोग में मौसंबी का उपयोग कर लाभ पा सकते हैं। इसके लिए 50-100 मिली फल के रस (mosambi juice benefits in hindi) का सेवन करें। मौसमी जूस के फायदे से शरीर को इस कष्ट से आराम मिलता है।

और पढ़ें : मूत्र रोग में मरिच फायदेमंद

मुंहासे से दिलाये छुटकारा मौसंबी (Benefits of Mosambi to Treat Pimples in Hindi)  

sweet lime peel benefits

मुँहासा की समस्या युवा पीढ़ी को सबसे ज्यादा होती है। इससे सौन्दर्य पर असर तो पड़ता ही है, साथ ही आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है। मौसंबी फल के छिलके को छाया में सुखा लें। इसे पीस लें, और इसमें मुल्तानी मिट्टी, हरिद्रा चूर्ण, तथा 1-2 बूँद नींबू का रस मिला लें। इसे चेहरे पर लगाने से झाईयां और मुंहासे आदि विकार दूर होते हैं। इससे चेहरे की कांति बढ़ती है।

और पढ़े: मुँहासों का घरेलू उपचार

बालों के लिए मौसंबी के फायदे (Hair Benefits Of Mosambi in Hindi)

आम तौर पर बालों का गिरना पाचन तंत्र के कमजोर होने की वजह से होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पाचन के कमजोर होने की वजह से न तो भोजन समय पर हजम हो पाता है और न ही भूख  खुल के लगती है। जिससे शरीर एवं बालों की जड़ों तक भरपूर पोषण नहीं पहुँच पाता जिसके कारण बालों की जड़ें कमजोर होने लगती है और बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में मौसंबी का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ बालों को झड़ने से रोकता है साथ ही  मौसंबी में पाये जाने वाले विटामिन्स और पोषक तत्व भी बालों को हेल्दी बनाने में सहायक होते है।   

 

त्वचा के लिए मौसंबी के फायदे (Skin Benefits Of Mosambi in Hindi)

 मौसंबी त्वचा के लिए भी हितकारी होता है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है  आयुर्वेद के अनुसार मौसंबी में अम्ल रस प्रधान होता है। इस तत्त्व की उपस्थिति की वजह से मौसंबी त्वचा के रंग को बनाये रखने में सहायक होती है, क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार भी त्वचा के रंग के निर्धारण में पित्त दोष का योगदान होता है। मौसंबी में अम्ल रस होने के कारण यह पित्त को सामान्य कर त्वचा को प्राकृतिक तरीके से निखारता है और बीमारियों से दूर रखता है।    

 

वजन घटाने में मौसंबी जूस के फायदे (Mosambi Juice Beneficial in Weight Loss in Hindi) 

मौसंबी जूस के सेवन से पाचन तंत्र का कार्य बेहतर होता है जिसके कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता  है। इसी वजह से यह वजन कम करने में भी सहायक होती है। बेहतर नतीजों के लिए यदि इसे शहद के साथ सुबह नाश्ते में लिया जाए तो यह काफी हितकारी साबित होती है।   

मौसंबी का उपयोगी भाग (Useful Part of Mosambi)

आयुर्वेद में मौसंबी के फल के छिलके और मौसमी के जूस के फायदे इतने हैं कि इनका का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है।

मौसंबी का सेवन कैसे करें? (How to Use Sweet Lime in Hindi?)

मौसम्बी का सेवन किस बीमारी में कैसे करना है इसके बारे में पहले ही बताया गया है। अगर आप किसी ख़ास बीमारी के इलाज के लिए मौसंबी का उपयोग कर रहे हैं, तो आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें। 

मौसंबी कहां पायी या उगाई जाती है? (Where is Sweet Lime Found or Grown?)

भारत में कई स्थानों पर मौसंबी की खेती की जाती है। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1- मौसंबी का जूस कब पीना चाहिए?

 मौसंबी के जूस को कभी भी पीया जा सकता है। लेकिन जूस ताजा ही पीना चाहिए, हो सके तो सुबह नाश्ते के समय ले सकते है। 

2-मोसंबी में कौन-कौन-सी पौष्टिकतायें होती हैं?

 मौसंबी में विटामिन-सी नामक पौष्टिक तत्त्व पाया जाता है। इसी से इसका पौष्टिक मूल्य बढ़ता है। इसी तत्त्व के कारण यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ने में मदद करती है। इस क्षमता के कारण आपका शरीर सभी प्रकार की बीमारियों से लड़ने में समर्थ होता  है।   

3-क्या मोसंबी जूस पीने से नुकसान भी होता है?

 मौसंबी जूस का सेवन करने से सामान्यतः  नुकसान होने की संभावनाएं ना के बराबर होती हैं। क्योंकि यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है जिससे अच्छा स्वास्थ्य बना रहता है। परन्तु यदि मात्रा से अधिक मौसंबी का सेवन किसी भी रूप में किया जाये तो यह भी जी मिचलना, उल्टी या दस्त जैसे नुक्सान कर सकता है।   

और पढ़ेंचेहरे के अनचाहे बालों के लिए घरेलू उपचार