/आंखों की सूजन कैसे कम करें? जानिये कुछ प्रमुख घरेलू उपचार

आंखों की सूजन कैसे कम करें? जानिये कुछ प्रमुख घरेलू उपचार

आपने अक्सर महसूस किया गया होगा कि जब आप सुबह सोकर उठते हैं तो उस समय आंखों के नीचे कुछ सूजन रहती है। यह समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों को होती है लेकिन महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। आमतौर पर देर रात तक टीवी या मोबाइल का इस्तेमाल करने से, अंधेरे में ज्यादा देर तक रहने से, अधिक मात्रा में नमक के सेवन से, एलर्जी और थायराइड से जुड़ी समस्याओं और नींद पूरी ना होने के कारण आंखों में सूजन (swollen eyes) होने लगती है। आंखों की सूजन के कारण वे बहुत थकी हुई नजर आती हैं। आज के दौर में अधिकांश पुरुष और महिलाएं इस समस्या से जूझ रहे हैं।

आंखों के नीचे सूजन के कारण क्या हैं (What causes puffy eyes in hindi), इस बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। वास्तव में आंखों के नीचे स्थित ऊतकों में पानी या तरल इकठ्ठा होने के कारण ही आंखों में सूजन होने लगती है। इसकी वजह से चेहरा भी खराब दिखने लगता है। हालांकि समस्या ज्यादा होने पर आंखों की सूजन का इलाज (Treatment for swelling eyes in hindi) डॉक्टर से करवाना चाहिए लेकिन अधिकतर मामलों में आप इसे कुछ घरेलू उपाय अपनाकर ठीक कर सकते हैं।

आइये जानते हैं कि इन घरेलू उपायों को अपनाकर आंखों की सूजन कम कैसे करें (How to reduce swelling on eyes in hindi).

टी-बैग का इस्तेमाल करें :

अधिकांश लोग टी-बैग का इस्तेमाल करने के बाद उसे फेंक देते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए। आप इनका उपयोग आंखों की सूजन खत्म करने के घरेलू नुस्खे (Home remedies for swollen eyes in hindi) के रुप में कर सकते हैं। टी-बैग को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रखें। अपनी आंखों को बंद करें और अब उनके ऊपर इन ठंडे टी-बैग को रखें, अगले 10-15 मिनट तक उन्हें ऐसे ही रखे रहने दें। ऐसा करने से आंखों की पलकों की सूजन (swollen eyelid) कम होती है।

आंखों की सूजन दूर करने के लिए टी-बैग का इस्तेमाल करना सबसे प्रभावी तरीका है क्योंकि ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में सुधार लाने में मदद करते हैं। अगर आपके पास ग्रीन टी मौजूद नहीं है तो इस काम के लिए आप सामान्य टी-बैग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।  

कभी भी फ्लेवर्ड टी बैग का इस्तेमाल इस तरह ना करें क्योंकि उनमें ऐसे तत्व मिले हो सकते हैं जो आंखों में जलन पैदा कर सकते हैं।

खीरा :

आपने कई ब्यूटी सैलून में देखा होगा कि महिलाएं अपनी आंखों पर खीरे के टुकड़े रखकर बैठी रहती हैं। वास्तव में यह आंखों की सूजन (Puffy eyes) और थकावट दूर करने का एक अच्छा तरीका है। खीरा आंखों के आस पास की त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करती है। खीरे में एस्ट्रीजेंट क्षमताएं होती हैं जो आंखों के आस पास की फूली हुई त्वचा में कसाव लाती हैं साथ ही आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल को हटाने (Dark circle treatment in hindi) में मदद करती हैं।

इसके लिए आप खीरे को छोटे छोटे गोल स्लाइस या टुकड़ों में काट लें और उन्हें 15 मिनट फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। अब आंखें बंद करके पलकों के ऊपर इन ठंडे खीरे के टुकड़ों को 10 मिनट तक रखें और जब इनकी ठंडक खत्म हो जाए तो इन्हें हटा दें। इससे कुछ ही देर में आपको एहसास होगा कि आंखों की सूजन और थकान दूर हो गयी है।  

गुलाब जल :

बहुत पहले से ही गुलाब जल का इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट में किया जाता है। गुलाब जल में ऐसी कई क्षमतायें होती हैं जो आंखों की सूजन दूर करने और थकान मिटाने में मदद करती हैं। इसकी ठंडक से आंखों और आस पास की त्वचा को आराम मिलता है।

इसके लिए 2-3 रुई के गोले (कॉटन बॉल) लें और उन्हें गुलाबजल में भिगो लें। अब भीगी हुई रुई को अपनी बंद आंखों के ऊपर 10-15 मिनट के लिए रखें। इससे आंखों की थकान और सूजन मिट जाती है और वे तरोताजा हो जाती हैं।  

आलू :

कई लोगों को आलू का नाम सुनकर आश्चर्य होगा कि आखिर आलू से कैसे आंखों की सूजन दूर कर सकते हैं। आपको बता दें कि आलू में एंटी-इंफ्लेमेटरी क्षमताएं होती हैं और इसी वजह से वे आंखों की सूजन कम करने में मदद करती हैं।

इसके लिए एक आलू को छील लें, इसे अच्छे से धुलकर इसे कद्दूकस कर लें। इस पिसे हुए आलू को एक मलमल के कपड़े में भरकर रख लें। अब इस कपड़े को 10-15 मिनट के लिए अपनी आंखों पर रखें। ऐसा करने से आंखों की सूजन कम होती है।

ठंडी चम्मच का इस्तेमाल :

आंखों की सूजन कम करने के लिए आप चम्मच का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच लें और इन्हें 30-40 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

ठंडी चम्मच के घुमावदार वाले हिस्से को अपनी बंद आंखों के ऊपर तब तक रखें जब तक उनकी ठंडक खत्म ना हो जाए। इस प्रक्रिया को दिन में 3-4 बार दोहराएं। यह आंखों की सूजन के उपाय (Natural remedies for puffy eyes in hindi) के रुप में सबसे आसान और असरदार तरीका है।

नमक युक्त गुनगुना पानी :

गुनगुने पानी में थोडा नमक मिलाएं और उसमें रुई भिगोकर 10-15 मिनट के लिए अपनी आंखों पर रखें। ऐसा करने से बहुत जल्दी ही आंखों की सूजन दूर हो जाती है। आप यह प्रक्रिया दिन में कभी भी कर सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी :

स्ट्रॉबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी पदार्थ होते हैं जो आंखों की थकान और सूजन दूर करने में मदद करते हैं। आंखों की सूजन हटाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी के कुछ टुकड़े बंद आंखों के ऊपर रखें और कुछ देर के बाद उन्हें हटा दें।

अंडे का सफ़ेद भाग :

अंडे आपकी सेहत के साथ साथ आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। आंखों की सूजन कम करने के लिए आप अंडे के सफ़ेद वाले हिस्से का प्रयोग कर सकते हैं। थोड़ी मात्रा में एग वाइट (अंडे का सफ़ेद भाग) लें और उसे रुई की मदद से आंखों पर लगायें। 15 मिनट तक उसे सूखने दें और फिर पानी से आंखों को धो लें। बेहतरीन परिणाम के लिए दिन में दो बार इस प्रक्रिया को आजमाएं।

एलोवेरा :

एलोवेरा जेल में विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। आप इस जेल की थोड़ी सी मात्रा को ऊँगली से आंखों के चारों तरफ लगाएं, इससे उस हिस्से में खून का प्रवाह बढ़ता है और सूजन कम होती है। आप चाहे तो अपने घर पर ही एलोवेरा का पौधा लगा सकते हैं जिससे आपका काम काफी आसान हो जाएगा।

ध्यान देने वाली बातें :

अगर आपको अक्सर ही आंखों में सूजन की समस्या होती है तो अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप इस समस्या से आराम पा सकते हैं।

  • नमक का सीमित मात्रा में सेवन करें, नमक के अधिक सेवन से आंखों में सूजन हो सकती है। नमक पानी को अवशोषित करता है जिसकी वजह से इसके अधिक सेवन से चेहरे और आंखों में सूजन होने लगती है।
  • आप अपने तकिए की ऊंचाई बढ़ा दें क्योंकि सिर ऊपर रहने से सूजन में कमी आती है।
  • आंखों को बहुत तेजी से रगड़ें नहीं क्योंकि ऐसा करने से ऊंगलियों पर मौजूद धूल या गंदगी से आंखों में जलन (Eye irritation)हो सकती है।
  • अचार और तली हुई चीजों का कम से कम सेवन करें क्योंकि इनमें नमक की मात्रा ज्यादा होती है। इसी तरह पैकेट वाले संरक्षित खाद्य पदार्थों में भी सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसलिए हफ्ते में एक-दो बार से ज्यादा इनका सेवन ना करें।
  • एक ही करवट या पेट के बल सोने से भी गुरुत्वाकर्षण के कारण आंखों के नीचे तरल जमा हो जाता है। इसलिए करवट लेकर या पेट के बल सोने से परहेज करें। हमेशा पीठ के बल सोने की कोशिश करें या रात में करवट बदल बदलकर सोएं।
  • नियमित अंतराल पर दिन में 2-3 बार चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। इससे भी आंखों की सूजन कम होती है और यह सूजन कम करने का सबसे सरल घरेलू उपाय है।  

अधिकांश मामलों में घरेलू उपचारों की मदद से आंखों की सूजन कम हो जाती है। अगर सूजन के साथ आपको उस हिस्से में दर्द, आंखों से पानी निकलना, नज़र में खराबी या लम्बे समय तक सूजन बनी रहती है तो इसे अनदेखा ना करें। ऐसा किसी और बीमारी के कारण हो सकता है, ऐसे में इलाज कराना ज़रुरी है। यदि आंखों की सूजन एक हफ्ते से ज्यादा दिनों तक बनी रहती है और घरेलू उपचारों से ठीक ना हो रही हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

Frequent searches leading to this page:

swollen eyes in hindi, Natural remedies for puffy eyes in hindihome remedies for swelling under eyes in hindi, How to reduce swelling on eyes in hindi 

675 total views, 1 views today

  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •