झड़ते बालों से परेशान: हो सकते हैं ये संभावित कारण

Written by: dixit rajput

27 NOV 2025

Off-white Section Separator

थोड़े-बहुत बाल झड़ना आम बात है। लेकिन जब आपके बाल लगातार, असमान या अचानक बहुत ज्यादा झड़ने लगें, तो आमतौर पर इसके पीछे कोई छिपा हुआ कारण हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसके क्या संभावित कारण हो सकते हैं और आपको इसे नज़रअंदाज़ क्यों नहीं करना चाहिए।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

पोषक तत्वों की कमी

प्रोटीन, आयरन, विटामिन D, ज़िंक या बी12 की कमी बालों को जड़ से कमज़ोर कर देती है। अगर आपकी डाइट में ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी हो, तो बाल बहुत जल्दी और आसानी से टूटने लगते हैं।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

हार्मोनल असंतुलन

पीसीओएस (PCOS), थायरॉइड की समस्याएँ और स्ट्रेस हार्मोन बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं। अगर बालों के झड़ने के साथ-साथ मुहांसे, अनियमित पीरियड्स, थकान या वज़न में बदलाव भी हो रहा है, तो इसका कारण आपके हार्मोन हो सकते हैं।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

स्ट्रेस और नींद की कमी

स्ट्रेस लेने से बाल जल्दी "झड़ने" लगते हैं। रात को पूरी नींद न लेने से यह स्थिति और ज्यादा ख़राब हो जाती है। जिससे हेयर ग्रोथ धीमी हो जाती है और नए बाल भी कमज़ोर हो जाते हैं।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

ज्यादा स्टाइलिंग और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स

हीट स्टाइलिंग, टाइट हेयर स्टाइल, केमिकल ट्रीटमेंट्स और बिन मतलब के "हेयर हैक्स" बालों के नेचुरल टेक्सचर को ख़राब और जड़ों को कमजोर कर देते हैं।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

अचानक बाल झड़ना

बीमारी, क्रैश डाइटिंग, गर्भावस्था या दवाओं के कारण तेजी से बाल झड़ सकते हैं। यह कोई गंभीर समस्या नहीं  बल्कि आपके शरीर की प्रतिक्रिया की वजह से होता है।

Photo Credit: Freepik

आपके बालों के झड़ने की असल वजह क्या है? पोषण, हार्मोन्स या स्कैल्प की समस्याएं और और इसका समाधान क्या है, यह सब जानने के लिए एक हेयर फॉल टेस्ट लें।