अचानक खड़े होते ही आते हैं चक्कर? जानें कारण और समाधान

Written by: Dixit RAJPUT

17 NOV 2026

Off-white Section Separator

कभी जल्दी उठ खड़े होने पर अचानक चक्कर आया है, जैसे आसपास सब कुछ घूम रहा हो? इसकी एक वजह खड़े होते ही ब्लड प्रेशर का कुछ समय के लिए गिरना हो सकती है।

Photo Credit: Magnific

Off-white Section Separator

ऐसा क्यों होता है?

खड़े होने पर ग्रेविटी की वजह से खून पैरों की तरफ जमा होने लगता है। आमतौर पर शरीर नसों को सिकोड़कर और दिल की धड़कन बढ़ाकर इसे संभालता है। लेकिन कभी-कभी यह एडजस्टमेंट ठीक से नहीं हो पाता और ब्लड प्रेशर गिर जाता है।

Photo Credit: Magnifik

Off-white Section Separator

कैसा महसूस होता है?

इस दौरान चक्कर आना, धुंधला दिखना, थकान और जी-मिचलाना जैसे लक्षण हो सकते हैं। कुछ मामलों में गिरने या बेहोश होने की नौबत भी आ सकती है।

Photo Credit: Magnifik

Off-white Section Separator

क्या हो सकती हैं वजहें?

इसके पीछे शरीर में पानी की कमी, लंबे समय तक बैठे या लेटे रहना, अचानक खड़े होना, ज़्यादा गर्मी, कुछ दवाओं का साइड इफेक्ट या दिल और नसों से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।

Photo Credit: Magnifik

Off-white Section Separator

बचाव के आसान तरीके

बैठे या लेटे होने पर धीरे-धीरे उठें और दिनभर पर्याप्त पानी पिएं। लंबे समय तक एक जगह खड़े न रहें। गर्म पानी से नहाते समय सावधानी रखें। चक्कर महसूस हो तो तुरंत बैठ जाएं या लेट जाएं।

Photo Credit: Magnifik

Off-white Section Separator

डॉक्टर को कब दिखाएं?

अगर चक्कर बार-बार आएं, लंबे समय तक रहें या रोज़मर्रा के काम करने में परेशनी हो , तो डॉक्टर को दिखाएं। सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, तेज़ सिरदर्द, कमज़ोरी या बोलने में परेशानी हो तो तुरंत मेडिकल मदद लें।

Photo Credit: Magnifik