कैल्शियम की कमी से शरीर में हो सकती हैं ये 5 गंभीर समस्याएं

Written by: dixit rajput

30 SEP 2025

Off-white Section Separator

कैल्शियम न केवल हड्डियों के लिए, बल्कि मसल्स, नर्व्स और हार्ट फंक्शन के लिए भी जरुरी है। पर्याप्त कैल्शियम न मिलने से समय के साथ आपके शरीर के विभिन्न अंगों पर नकारत्मक प्रभाव पड़ सकते हैं।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

ऑस्टियोपोरोसिस

कैल्शियम की कमी से हड्डियाँ कमज़ोर हो जाती हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का ख़तरा बढ़ जाता है। यह स्थिति हड्डियों को कमज़ोर बना देती है और फ्रैक्चर का ख़तरा ज़्यादा हो जाता है। ख़ासकर बुज़ुर्गों में इसकी संभावना अधिक होती है। 

Rounded Banner With Dots

1

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी

कैल्शियम का कम स्तर मांसपेशियों में ऐंठन, क्रैम्प्स और उनके कमजोर होने का कारण बन सकता है। क्योंकि कैल्शियम मांसपेशियों के संकुचन (Contraction) और उन्हें आराम पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Rounded Banner With Dots

2

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

दांतों की समस्या

मज़बूत दांतों के लिए कैल्शियम बेहद ज़रूरी है। इसकी कमी से दांतों का इनेमल कमज़ोर हो सकता है, दांतों में सड़न की समस्या हो सकती है। साथ ही आपके दाँत ज्यादा सेंसिटिव हो सकते हैं।

Rounded Banner With Dots

3

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

सुन्नपन और झनझनाहट

शरीर को पार्यप्त मात्रा में कैल्शियम न मिलने पर नर्वस सिस्टम प्रभावित हो सकता है। जिससे अंगों का सुन्न पड़ जाना, झनझनाहट और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्या हो सकती है। विशेष रूप से हाथों और पैरों में यह समस्या ज्यादा होती है। 

Rounded Banner With Dots

4

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

दिल पर असर

कैल्शियम दिल की धड़कन को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसकी कमी से अनियमित हृदय गति (अतालता) और दूसरी हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

Rounded Banner With Dots

5

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

क्योंकि हमें परवाह है आपकी😊!

अगर आपको शरीर में कैल्शियम की कमी का संदेह है या इनमें से कोई लक्षण अनुभव होता है, तो अपने हेल्थ केयर प्रोवाइडर से सलाह लें। सही भोजन करें, स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें!  

Photo Credit: Freepik