Written by: Dixit RAJPUT
29 APRIL 2026
तरबूज, जिसे हम अक्सर गर्मियों का सिर्फ एक टेस्टी रिफ्रेशिंग फ्रूट मानते हैं, असल में कई बायोएक्टिव कंपाउंड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
Photo Credit: Freepik
ये पोषक तत्व बॉडी सेल्स को स्वस्थ रखने और हाइड्रेशन के लिए जरूरी होते हैं। आइए इसे थोड़ा और आसान तरीके से समझते हैं!
Photo Credit: Freepik
तरबूज सिर्फ पानी की कमी पूरी नहीं करता, बल्कि इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। जिससे यह लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में साधारण पानी से भी बेहतर साबित हो सकता है।
Photo Credit: Freepik
तरबूज में कच्चे टमाटर से भी ज्यादा लाइकोपीन पाया जाता है। यह एक कैरोटीनॉयड है, जो धमनियों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद करता है और हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को घटा सकता है।
Photo Credit: Freepik
तरबूज में एल-सिट्रुलिन नाम का अमीनो एसिड होता है, जो नाइट्रिक ऑक्साइड का प्रोडक्शन बढ़ाता है। इससे ब्लड-फ्लो बेहतर होता है और वर्कआउट के बाद मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
Photo Credit: Freepik
इसमें मौजूद फाइबर और भरपूर पानी का कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को साफ रखने में मदद करता है, जिससे मल त्याग नियमित रहता है और आंतों को भी राहत मिलती है।
Photo Credit: Freepik
तरबूज में मौजूद लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन त्वचा को यूवी डैमेज और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन इन्हें पूरी तरह सन प्रोटेक्शन का विकल्प नहीं माना जा सकता।
Photo Credit: Freepik
पूरी तरह पका हुआ तरबूज गहरे लाल रंग का होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स ज्यादा होते हैं। इसे काटने से पहले रूम टेम्प्रेचर पर रखने से इसके पोषक तत्व बेहतर तरीके से बने रहते हैं।
Photo Credit: Freepik