Written by: dixit rajput
25 JUNE 2025
अपने हल्के स्वाद के अलावा, सदियों से ऑलिव ऑयल (जैतून के तेल) को इसके जबरदस्त हेल्थ बेनीफिट्स के लिए भी सराहा जाता रहा है। आइए जानें कि रोज़ाना इस तेल की कुछ बूँदें आपके स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बना सकती हैं।
Photo Credit: Freepik
क्रोनिक सूजन शरीर में कई समस्याओं का कारण बन सकती है। जैतून के तेल में पॉलीफेनॉल्स होते हैं। पॉलीफेनॉल, पॉवरफुल एंटी इंफ्लामेट्री गुणों वाला एक प्राकृतिक पदार्थ है, जो सूजन को कम करता है।
Photo Credit: Freepik
जैतून का तेल मोनोअनसैचुरेटेड फैटस का एक बेहतरीन स्रोत है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है, जबकि अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है। जिससे आपका दिल स्वस्थ बना रहता है।
Photo Credit: Freepik
ऑलिव ऑयल इंसुलिन सेंसिटिविटी और ग्लूकोज मेटाबॉलिज़्म को बेहतर बनाने में मदद करता है। डाइट में इसे शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने और डायबिटीज को बेहतर ढंग से मैनेज करने में मदद मिल सकती है।
Photo Credit: Freepik
ऑलिव ऑयल एक हल्के रेचक (मल त्याग को आसान बनाने वाला) के रूप में भी कार्य कर सकता है। जिससे पेट साफ होने में मदद मिलती है, कब्ज की समस्या कम होती है और पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।
Photo Credit: Freepik