Written by: dixit rajput
24 JUNE 2025
पिंग, डेडलाइन और कभी न खत्म होने वाले काम के बीच, कभी-कभी शांति पहुंच से बाहर की बात लगती है। लेकिन शांति कोई मंजिल नहीं है - यह उन छोटी-छोटी चीजों में है, जो आप रोजाना करते हैं।
Photo Credit: Freepik
सुबह उठकर टेक्स्ट या समाचारों में डूबने के बजाय, शांति भरे 10 मिनट खुद के साथ बिताएँ। लंबी साँस लें, बॉडी को स्ट्रेच करें, या गुनगुना पानी/चाय पिएं।
Photo Credit: Freepik
अपने मन में चल रही हर बात को लिख लें - बिना किसी फ़िल्टर या व्याकरण के नियमों के। इससे मानसिक अव्यवस्था दूर होती है और बेहतर फोकस में मदद मिलती है।
Photo Credit: Freepik
सुबह की कॉफी या स्किनकेयर रूटीन को जल्दबाजी में न करें। बल्कि धीरे-धीरे और सजगता से करें। ये छोटे से छोटे पल भी आपको शांति का अनुभव कराते हैं।
Photo Credit: Freepik
4 बार गहरी साँस लें - नाक से साँस अंदर लें, मुँह से बाहर छोड़ें। जब भी काम का बोझ या स्ट्रेस महसूस हो तो इसे दोहराएँ। यह आपके पास जैसे एक रीसेट बटन है।
Photo Credit: Freepik
दिन में जिस समय भी आपको सही लगे, कुछ समय (अगर हो सके तो कम से कम एक घंटे) के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस से दूरी बनाएं। बिना किसी स्क्रीन या नोटिफिकेशन के एक घंटा बिताने से आपका नर्वस सिस्टम शांत होता है और स्ट्रेस लेवल भी कम होता है।
Photo Credit: Freepik
स्ट्रेच करें, डांस करें या ब्लॉक के चारों ओर टहलें। फिज़िकल एक्टिविटी से दिमाग को आराम मिलता है और मूड भी बेहतर होता है।
Photo Credit: Freepik
यह सुनने में बहुत साधारण लगता है, लेकिन दिन भर में पर्याप्त पानी पीते रहने से आपकी एनर्जी और फोकस स्थिर रहता है। ज्यादा हेल्दी और टेस्टी बनाने के लिए इसमें नींबू या पुदीना मिलाएँ।
Photo Credit: Freepik
सोने से पहले 15 मिनट तक स्क्रीन न देखने से भी आपके दिमाग को आराम मिलता है। सोते समय कुछ अच्छा पढ़ें, जर्नल लिखें या मेडिटेशन करें। इससे आपको एक ज्यादा अच्छी और शांतिपूर्ण नींद मिलेगी।
Photo Credit: Freepik
आपको अपने जीवन में पूरी तरह से बदलाव करने की ज़रूरत नहीं है। बस कुछ छोटी-छोटी चीजों को सही तरीके से करने से आपकी शांति वापस आ सकती है।
Photo Credit: Freepik