मच्छरों से परेशान? ट्राई करें ये 6 आसान प्राकृतिक उपाए  

Written by: Dixit Rajput

24 APRIL 2026

Off-white Section Separator

गर्मियाँ शुरू होते ही मच्छर सबसे बड़ी परेशानी बन जाते हैं। अगर इन पर ध्यान न दिया जाए तो ये काफी गंभीर समस्या पैदा कर सकते हैं। आइए इनसे बचने के उपायों के बारे में जानें!

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

आस-पास ध्यान दें

आस-पास कहीं भी पानी जमा न होने दें। कूलर, बाल्टी, गमले और पानी जमा होने वाली छोटी-छोटी जगहों को नजरअंदाज न करें। क्योंकि ये मच्छरों के पनपने की जगह बन सकते हैं।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

मच्छरदानी का इस्तेमाल  करें

सोते समय मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी सबसे अच्छा तरीका है। बच्चों की नाजुक त्वचा के लिए यह बेहद जरुरी है।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें

शाम और रात के समय मच्छर ज्यादा एक्टिव होते हैं। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए क्रीम, स्प्रे या पैच का उपयोग करना बेहतर होता है।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

विंडो स्क्रीन का इस्तेमाल करें

लोग अक्सर स्प्रे पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन बेसिक चीजें भूल जाते हैं। दरवाजों और खिड़कियों पर जाली लगाने से मच्छरों को अंदर आने से रोका जा सकता है।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

नेचुरल चीजें आजमाएं

नीम का तेल, सिट्रोनेला और कपूर जैसे आसान घरेलू उपाय मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

सुबह-शाम सतर्क रहें

मच्छर सुबह और शाम के समय सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं। थोड़ी सी सावधानी आपको काफी हद तक सुरक्षित रख सकती है। इस समय जितना हो सके बाहर कम निकलें या शरीर को ढककर रखें।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

क्योंकि हमें परवाह है आपकी😊!

कोई मुश्किल नियम नहीं, बस 6 आसान आदतें आपको मच्छरों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती हैं। अपना ख्याल रखें, स्वस्थ रहें-खुश रहें!

Photo Credit: Freepik