Written by: dixit rajput
15 SEP 2025
स्ट्रेप थ्रोट एक प्रकार का इन्फेक्शन है। जिसकी वजह से गले में सूजन, दर्द, निगलने में कठिनाई और बुखार की समस्या भी हो सकती है। हालाँकि इसके इलाज़ के लिए एंटीबायोटिक्स ज़रूरी हैं, लेकिन कई घरेलू उपचार लक्षणों को कम करने और जल्दी ठीक होने में मदद कर सकते हैं।
Photo Credit: Freepik
एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं और दिन में कई बार गरारे करें। यह आसान उपाय गले की सूजन को कम कर सकता है, और इन्फेक्शन के बैक्टीरिया को मारने में भी मदद कर सकता है। जिससे दर्द से राहत मिलती है।
1
Photo Credit: Freepik
कैमोमाइल, अदरक और मुलेठी जैसी हर्बल चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी एवं आरामदायक गुण होते हैं। इन्हें पीने से गले का दर्द कम हो सकता है और आपको आराम मिल सकता है।
2
Photo Credit: Freepik
एक बड़ी चम्मच शहद और आधे नींबू के रस को गर्म पानी में मिलाएँ। इससे घूँट घूँट करके पीने से सूजन से राहत मिलेगी, इरिटेशन कम होगी और एंटी बैक्टीरियल फायदे भी मिलेंगे।
3
Photo Credit: Freepik
पर्याप्त मात्रा में फायदेमंद तरल पदार्थ पीने से गला नम रहता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। साथ ही पर्याप्त आराम करने से आपके शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलेगी।
4
Photo Credit: Freepik
सूप, और ओट्स जैसे नरम खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जो निगलने में आसान हों और गले के लिए आरामदायक हों। मसालेदार या खट्टे खाद्य पदार्थों से बचें जो इरिटेशन को बढ़ा सकते हैं।
5
Photo Credit: Freepik
घरेलू उपचार गले को आराम तो पहुँचा सकते हैं, लेकिन इन्हें स्ट्रेप थ्रोट के लिए डॉक्टर द्वारा बताई गई एंटीबायोटिक दवाओं के विकल्प तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिये। सही इलाज के लिए डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है।
Photo Credit: Freepik