Written by: dixit rajput
24 JUNE 2025
क्या आप पाचन संबंधी समस्याओं, सूजन या पेट की खराबी से जूझ रहे हैं?
Photo Credit: Freepik
चुकंदर एक गहरे लाल रंग का सुपरफूड है, जो फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। यह स्वाभाविक रूप से पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है। आइए इससे होने वाले फ़ायदों के बारे,में जानें:
Photo Credit: Freepik
चुकंदर में काफी ज्यादा मात्रा में डाइट्री फाइबर होता है। जो मल को भारी बनाता है, पाचन में सहायता करता है और कब्ज को रोकता है।
1
Photo Credit: Freepik
चुकंदर आपके पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देता है। प्रीबायोटिक के रूप में कार्य करते हुए, यह माइक्रोबायोम को संतुलित रखने और पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करता है।
2
Photo Credit: Freepik
चुकंदर में बीटालेन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो एक नेचुरल एंटीइंफलामेट्री यौगिक है। यह आँतों की सूजन को कम करता है और आंतों की अंदरूनी परत की रक्षा करता है।
3
Photo Credit: Freepik
एक हेल्दी लिवर का मतलब है, हेल्दी पेट! चुकंदर पित्त के फ़्लो को बढ़ाता है और लिवर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। जिससे आँतों की कार्यक्षमता बढ़ती है।
4
Photo Credit: Freepik
क्या आपके पेट में एसिड की मात्रा कम है? चुकंदर आपकी मदद कर सकता है! अपने सभी प्राकृतिक नाइट्रेट्स के साथ, चुकंदर पेट में एसिड के उत्पादन में मदद करता है, पाचन को बेहतर बनाता है, साथ ही सूजन एवं अपच को कम करता है।
5
Photo Credit: Freepik