Written by: dixit rajput
05 DEC 2025
भारत में पारंपरिक रूप से कई अलग-अलग तरह की सब्जियों और पकवानों में इस्तेमाल किया जाने वाला खसखस बेहद पौष्टिक होता है। आइए इन छोटे-छोटे बीजों के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानें:
Photo Credit: Freepik
खसखस में कैल्शियम और कॉपर प्रचुर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मज़बूत बनाता है। इसमें मौजूद मैंगनीज़ कोलेजन नामक प्रोटीन के प्रोडक्शन में मदद करता है। जो हड्डियों को मज़बूत बनाता है और उन्हें डैमेज से बचाता है।
1
Photo Credit: Freepik
स्टडी से पता चलता है कि खसखस फैलोपियन ट्यूब से बलगम को साफ करके महिलओं में प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है। विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि खसखस सेक्सुअल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
2
Photo Credit: Freepik
खसखस में अघुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही यह कब्ज, पेट फूलने, गैस और अनियमित मल त्याग की समस्या को भी कम करता है।
3
Photo Credit: Freepik
खस-खस में कई ऐसे प्राकृतिक तत्व शामिल होते हैं, जो दिमाग को शांत करते हैं और तनाव को कम करते हैं। जिससे आपको नींद ज्यादा जल्दी और गहरी आती है, जो सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण है।
4
Photo Credit: Freepik
खसखस में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर में ऑक्सीजन के फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और डाइट्री फाइबर भी होते हैं, जो दिल की बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
5
Photo Credit: Freepik