Written by: dixit rajput
13 SEP 2025
अदरक को भारत में मुख्य तौर पर चाय और खाना बनाने में मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। यह कई अद्भुत गुणों से भरपूर होता है, आइए इसके फायदों के बारे में जानें:
Photo Credit: Freepik
सदियों से, भारतीयों की रसोई में मौजूद इस मसाले को उल्टी और मोशन सिकनेस के लक्षणों से राहत पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। बस छोटा सा अदरक का टुकड़ा मुँह में डालें और धीरे-धीरे चबाएं।
1
Photo Credit: Freepik
अदरक अपनी पेट को आराम पहुँचाने वाली क्षमता के लिए जाना जाता है। यह गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) का इलाज करने और गैस एवं सूजन को कम करने में मदद करता है।
2
Photo Credit: Freepik
अदरक, मासिक धर्म संबंधी डिस्कंफर्ट और सूजन के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हार्मोनल उतार-चढ़ाव के बीच आपका भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
3
Photo Credit: Freepik
अदरक गठिया, मांसपेशियों में दर्द और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं में फायदेमंद है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर से दर्द पैदा करने वाले तत्वों को खत्म करने में मदद करते हैं।
4
Photo Credit: Freepik
अदरक में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाने में मदद करता है। इसके प्राकृतिक एंटीमाइक्रोबियल गुण शरीर को बीमारियों और इन्फेक्शन से बचाने में मदद करते हैं।
5
Photo Credit: Freepik