Written by: dixit rajput
24 JUNE 2025
मसल्स सिर्फ वर्कआउट से नहीं बनतीं, आपकी डाइट भी मायने रखती है।
Photo Credit: Freepik
आइए जानते हैं भारतीय खाने में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले प्रोटीन से भरपूर ऐसे 10 फूड्स के बारे में, जो आपको मसल्स बनाने, रिकवरी बढ़ाने और शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं:
Photo Credit: Freepik
एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन और मसल्स की रिकवरी के लिए ल्यूसीन भी होता है। इसे उबालकर, तलकर या करी के रूप में खाया जा सकता है।
1
Photo Credit: Freepik
सफेद चने या छोले, प्रोटीन (14.6 ग्राम/कप) और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये सलाद, हम्मस या सब्जी बनाकर खाए जाते हैं।
2
Photo Credit: Freepik
पनीर के एक कप मे लगभग 24 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे प्रोटीन के लिए सबसे अच्छे देशी विकल्पों में से एक माना जाता है। आप इसे तंदूरी, भुर्जी या स्टिर-फ्राई के रूप में ट्राई कर सकते हैं।
3
Photo Credit: Freepik
लगभग सभी दालें (जैसे मसूर, मूंग) प्रोटीन से भरपूर होती हैं। 100 ग्राम दाल में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन होता है। संपूर्ण प्रोटीन प्रोफ़ाइल के लिए इसे चावल के साथ खाएँ।
4
Photo Credit: Freepik
ये छोटे-छोटे नट्स, बड़े फ़ायदों से भरपूर होते हैं। 100 ग्राम बादाम में लगभग 20 ग्राम प्रोटीन होता है। साथ ही इनमें हेल्दी फैटस और विटामिन E भी होते हैं। इन्हें स्नैक के रूप में खाएं या स्मूदी में मिलाएं।
5
Photo Credit: Freepik
ग्रीक दही प्रोटीन का एक ठंडा, क्रीमी सोर्स है। इसके 100 ग्राम में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे फलों के साथ मिलाएँ या वर्कआउट के बाद केले के साथ खाएँ।
6
Photo Credit: Freepik
एक कप चावल (ब्राउन राइस) में लगभग 5 ग्राम प्रोटीन के साथ विटामिन B भी होता है। मसल्स को एनर्जी देने के लिए, इन्हें दाल या राजमा के साथ खाना अच्छा होता है।
7
Photo Credit: Freepik
100 ग्राम टोफू में लगभग 12.7 ग्राम प्रोटीन और कैल्शियम होता है। इसे स्टिर-फ्राई करें, रोल बनाएँ या सब्ज़ी में मिलाएँ।
8
Photo Credit: Freepik
मूँगफली के दाने प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत हैं। इसके केवल 28 ग्राम दानों में आपको लगभग 7.8 ग्राम प्रोटीन के साथ हेल्दी फैटस भी मिलते हैं। चिक्की बनाकर, चटनी बनाकर या भुने हुए दानों का स्नैक के रूप में आनंद लें।
9
Photo Credit: Freepik