Written by: dixit rajput
21 Jan 2026
हो सकता है अधिकतर भारतीयों की तरह राजमा चावल की थाली आपकी भी फेवरेट हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजमा सिर्फ एक स्वादिष्ट भोजन ही नहीं बल्कि कई बेहतरीन पोषक तत्वों का भंडार है। आइए इसके फ़ायदों के बारे में जानें:
Photo Credit: Freepik
राजमा में भरपूर मात्रा में प्लांट-बेस्ड प्रोटीन होता है। जो मसल्स को रिपेयर करने में मदद करता है और लगातार ऊर्जा प्रदान करता है। एक कप पकाए हुए राजमा में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है।
1
Photo Credit: Freepik
राजमा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें घुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए यह कार्बोहाइड्रेट के पाचन और ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करता है, जिससे भोजन के बाद भी आपका ब्लड शुगर लेवल स्थिर बना रहता है।
2
Photo Credit: Freepik
राजमा में फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं, जो कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने में मदद करते हैं। रिसर्च से पता चलता है कि राजमा में मौजूद सैपोनिन और लिग्नन्स कैंसर सेल्स से लड़ने में सक्षम हैं।
3
Photo Credit: Freepik
राजमा में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें फोलेट भी होता है, जो जोड़ों को स्वस्थ रखता है और ऑस्टियोमलेशिया एवं ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
4
Photo Credit: Freepik
राजमा स्किन की हेल्थ के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इसमें फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये यौगिक फ्री-रेडिकल्स के कारण होने वाली ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और स्किन पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं।
5
Photo Credit: Freepik