कैसे गुनगुना पानी आपकी सेहत को बना सकता है और भी बेहतर

Written by: dixit rajput

08 JULY 2025

Off-white Section Separator

क्या आपको भी खाने के बाद पेट फूला हुआ या बहुत भारी महसूस होता है? आइए देखें,  गुनगुना आपकी इस समस्या को कैसे दूर कर सकता है। साथ ही गुनगुना पानी पीने से जुड़े दूसरे फ़ायदों के बारे में भी जानते हैं:

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

पाचन एंजाइमों को एक्टिव करे

गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र एक्टिव हो जाता है। साथ ही यह पाचन एंजाइमों को भी बढ़ाता है जो भोजन को ठीक से पचाते हैं। हम जितना बेहतर तरीके से भोजन पचाते हैं, यह हमारे पेट के लिए उतना ही फायदेमंद होता है और हमें पेट हल्का महसूस होता है।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

कब्ज से राहत

गर्म पानी मल को नरम करने में मदद करता है, जिससे मल त्याग आसान हो जाता है। इस तरह, सुबह खाली पेट एक गिलास हल्का गर्म पानी पीने से पेट को अच्छे से साफ होने में मदद मिलती है। 

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

सूजन और गैस से राहत

गर्म पानी, आपके पेट की मसल्स को आराम पहुँचाता है और आपके सिस्टम में फंसी गैस को बाहर निकलने में मदद करता है। अगर आपको कभी खाने के बाद भारीपन या पेट फूला हुआ महसूस होता है, तो एक गिलास हल्का गर्म पानी आपको बेहतर महसूस करा सकता है।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

बेहतर ब्लड सर्कुलेशन

खाना खाने के बाद गुनगुना पानी पीने से आपके पेट और आंतों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिससे खाना आसानी से पच जाता है, और आपको खाना खाने के बाद पेट में ऐंठन या अपच की समस्या नहीं होती।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

फैट तोड़ने में मदद

गुनगुना पानी सीधे तौर पर तो फैट कम नहीं करता। लेकिन अगर आप खाने के साथ या उसके 30 मिनट बाद तक गुनगुना पानी पीते हैं, तो यह आपकी पाचन प्रक्रिया में फैट को छोटे-छोटे भागों में तोड़ने में मदद करता है। 

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

आयुर्वेद के अनुसार

आयुर्वेद के अनुसार, गुनगुना पानी पीने से आपके वात और कफ दोष संतुलित होते हैं, पाचन अग्नि (जठराग्नि) एक्टिव होती है और टॉक्सिन्स शरीर से बाहर निकलते हैं।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

ठंडा पानी vs गर्म पानी

ठंडा पानी पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है और फैट को ठोस बना सकता है। जबकि हल्का गर्म पानी पेट को आराम पहुँचाने के साथ पाचन को सुचारू रखने में मदद करता है।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

किस समय पीना सबसे अच्छा है?

-सुबह खाली पेट। -खाने से 30 मिनट पहले या 30 मिनट बाद। -जब आपको कब्ज़ हो या पेट फूला हुआ महसूस हो। - खाना खाते समय बहुत ज्यादा पानी पीने से बचें  क्योंकि इससे आपके पेट में मौजूद खाना पचाने वाला   एसिड पतला हो जाएगा।

Photo Credit: Freepik