Written by: dixit rajput
09 SEP 2025
नियमित रूप से ब्लूबेरी खाने से ब्लड प्रेशर कम होता है, अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और नसों में लचीलापन आता है। जिससे हमारा दिल स्वस्थ बना रहता है।
1
Photo Credit: Freepik
ब्लूबेरीज़ अपने एंटीइंफ्लेमेट्री पॉलीफेनॉल्स की वजह से वर्कआउट के बाद खाने के लिए एक बेहतरीन स्नैक हैं। जो मसल्स के डैमेज और डिस्कंफर्ट को कम करने और तेजी से रिकवरी में मदद करता है।
2
Photo Credit: Freepik
ब्लूबेरी में एंथोसायनिन होते हैं। ये यौगिक आपकी आँखों की रौशनी को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये रेटिना सेल्स के डैमेज होने की संभावना को कम करके आपकी आँखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
3
Photo Credit: Freepik
ब्लूबेरी पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छी होती हैं। इनमें फाइबर होता है, जो मल त्याग को नियंत्रित करता है और आपके पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
4
Photo Credit: Freepik
रिसर्च के अनुसार, ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, ब्रेन में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के साथ याददाश्त और सोचने समझने की क्षमता को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा ये दिमाग पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को भी कम कर सकते हैं।
5
Photo Credit: Freepik