Written by: dixit RAjput
04 NOV 2025
सर्दी का मौसम शुरू होते ही प्रकृति हमें शकरकंद की फसल उपलब्ध कराती है। प्राकृतिक मिठास लिए हुए यह फ़ूड स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही कई अद्भुत पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है।
Photo Credit: Freepik
फाइबर से भरपूर होने की वजह से शकरकंद पाचन के लिए अच्छे होते हैं। इनमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं। इसलिए ये कब्ज से छुटकारा दिलाते हैं और पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
1
Photo Credit: Freepik
विटामिन A और विटामिन C जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से शकरकंद इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। जो एक मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए बेहद जरुरी हैं।
2
Photo Credit: Freepik
खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करके शकरकंद दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसमें पोटैशियम भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर से एक्स्ट्रा नमक को बाहर निकालने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को कम करता है।
3
Photo Credit: Freepik
शकरकंद अपने कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) और हाई फाइबर कंटेंट की वजह से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे पाचन और ग्लूकोज का अवशोषण ठीक रहता है।
4
Photo Credit: Freepik
शकरकंद में बीटा-कैरोटीन होता है, जो नजर को बेहतर बनाने में मदद करता है। इनमें विटामिन A भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो रेटिना को स्वस्थ बनाए रखने और आँखों की रौशनी कम होने से बचाने में कारगर है।
5
Photo Credit: Freepik