Written by: dixit rajput
31 Oct 2025
हम सभी को कभी न कभी पेट की समस्या से गुजरना पड़ता है। अक्सर भारी भोजन के बाद, स्ट्रीट फ़ूड के बहुत ज्यादा सेवन के बाद, और कई बार स्ट्रेस की वजह से भी! जब आपका पेट खराब हो, तो आप क्या नहीं खाते, यह उतना ही महत्वपूर्ण होता है जितना कि ये कि आप क्या खाते हैं। कुछ खाद्य पदार्थ पेट में जलन, गैस या पेट फूलने की समस्या को बढ़ा सकते हैं, जिससे आपकी रिकवरी धीमी हो सकती है।
Photo Credit: Freepik
आइए कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जानें जिनसे आपको तब तक परहेज करना चाहिए जब तक की आपका पेट ठीक नहीं हो जाता:
Photo Credit: Freepik
पकौड़े, फ्राइज़ या हैवी करी जैसे ऑयली फूड्स पचाने में मुश्किल होते हैं और जी मिचलाने या एसिडिटी का कारण बन सकते हैं। इनकी बजाय हल्का, उबला हुआ या स्टीम्ड खाना खाएं।
1
Photo Credit: Freepik
मिर्च, मसाला और ज़्यादा तेल आपके पेट की अंदरूनी परत में जलन पैदा कर सकते हैं। जब तक आप बेहतर महसूस न करें, मसालेदार चटनी, अचार और गाढ़ी ग्रेवी से परहेज़ करें।
2
Photo Credit: Freepik
कॉफ़ी, कोला और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स आपके पेट में जलन पैदा कर सकते हैं और डिहाइड्रेशन को बढ़ा सकते हैं। इसके बजाय अदरक या कैमोमाइल जैसी हर्बल चाय पिएँ।
3
Photo Credit: Freepik
खट्टे फल, टमाटर और पैकेटबंद स्नैक्स एसिडिटी बढ़ा सकते हैं। केले, चावल या खिचड़ी जैसे हल्के और आरामदायक विकल्पों का ही सेवन करें।
4
Photo Credit: Freepik
एक बार में ज्यादा खाने की बजाय खाने को थोड़ा-थोड़ा करके काई बार में खाएं। पर्याप्त पानी पिएँ और अपने पाचन तंत्र को आराम दें। ठीक होने के बाद, धीरे-धीरे रेगुलर डाइट फिर से शुरू करें।
Photo Credit: Freepik