Written by: dixit rajput
29 JUNE 2025
क्या आप भी अपने दिन की शुरुआत एक रिफ्रेशिंग कॉफी के साथ करते हैं? लेकिन क्या आपको पता है कि एक चुटकी दालचीनी मिलाकर पीने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं! आइए विस्तार से जानें:
Photo Credit: Freepik
दालचीनी अपनी भूख कम करने की क्षमता के लिए जानी जाती है। जब आप एक कप कॉफी में रोजाना चुटकी दालचीनी मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार बार भूख नहीं लगती। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
Photo Credit: Freepik
कॉफी में दालचीनी मिलाकर पीने से गले की खराश और साइनस कंजेशन जैसी बीमारियों को रोकने में मदद मिल सकती है। दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर में बैक्टीरिया को विकसित होने से रोककर, शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
Photo Credit: Freepik
कुछ लोगों में कैफीन का सेवन करने के बाद ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या होती है। लेकिन कॉफी में दालचीनी मिलाकर पीने से ब्लड शुगर को ज्यादा बढ़ने से रोक जा सकता है। जिस वजह शरीर में एनर्जी लेवल स्थिर रहता है।
Photo Credit: Freepik
दालचीनी और कॉफी दोनों को दिल की सुरक्षा के लिए फायदेमंद माना जाता है। जब इन्हें साथ में लिया जाता है, तो ये ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं।
Photo Credit: Freepik
अगर आपको हल्की मीठी कॉफ़ी पसंद है, तो दालचीनी आपके लिए चीनी से बेहतर विकल्प है। यह आपि कॉफ़ी को नेचुरल तरीके से मीठा, और ज्यादा रिफ्रेशिंग बनाती है। इसमें चीनी की तुलना में बहुत कम कैलोरी होती है।
Photo Credit: Freepik