Written by: dixit rajput
02 JULY 2025
क्या आप जानते हैं कि आपका सही मॉर्निंग रूटीन, आपके पेट की चर्बी कम करने में मदद कर सकता है?
Photo Credit: Freepik
आइए जानें ऐसी 5 नेचुरल ड्रिंक्स के बारे में, जो सुबह-सुबह पीने पर मेटबॉलिज़्म बढ़ाने और फैट बर्न करने में मदद करती हैं!
Photo Credit: Freepik
नींबू पानी विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। साथ ही यह साइट्रस के रूप में आपके शरीर को क्षारीय बनाने और पाचन में मदद करता है। सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने से टॉक्सिन्स शरीर से बाहर निकल जाते हैं और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।
1
Photo Credit: Freepik
ब्लैक कॉफ़ी में मौजूद कैफीन, मेटाबॉलिक रेट और फैट ऑक्सीडेशन बढ़ाने में मदद करता है। सुबह के समय एक कप ब्लैक कॉफ़ी बेहतर फिज़िकल परफॉर्मेंस और कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकती है।
2
Photo Credit: Freepik
ग्रीन टी में कैटेचिन और EGCG भरपूर मात्रा में होते हैं, जो फैट बर्न करने में मदद करते हैं। खासकर जब आप रोजाना व्यायाम करते हों, तब यह ज्यादा असरदार होती है। ग्रीन टी को सुबह पीने पर यह ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने और भूख कम करने में भी मदद कर सकती है।
3
Photo Credit: Freepik
1 बड़े चम्मच ACV और एक चुटकी दालचीनी को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। यह ब्लड शुगर कंट्रोल और पेट की सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही फैट मेटबॉलिज़्म भी बढ़ाता है। सेब के सिरके का बहुत अधिक मात्र में सेवन न करें।
4
Photo Credit: Freepik
एक चम्मच जीरे को रात भर पानी में भिगोएँ और अगली सुबह उसी पानी को (जीरे सहित) उबालें। इसे सुबह-सुबह पीने पर यह पाचन में सुधार करता है और सूजन को कम करता है। इसके साथ ही जिद्दी फैट को तोड़ने में भी मदद करता है।
5
Photo Credit: Freepik