Written by: dixit rajput
26 JUNE 2025
क्या आप कमर दर्द से परेशान हैं? कई बार यह दर्द बहुत ज्यादा असहनीय हो जाता है, जिसका असर आपकी दिनचर्या पर भी पड़ता है। ऐसे में ये 5 एक्सरसाइज आपको इससे राहत दिला सकती हैं:
Photo Credit: Freepik
यह आसन रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करने और लचीला बनाने में मदद करता है। साथ ही इससे पीठ और कोर की मसल्स भी मजबूत होती हैं। रोजाना 1 से 2 मिनट तक इसका अभ्यास करें।
1
Photo Credit: Freepik
घुटनों के बल बैठें और अपने हाथों को सामने की ओर फैलाएं। 30-60 सेकंड तक गहरी, धीमी सांसें लें। यह आसन पीठ के निचले हिस्से, कूल्हों और जांघो को फैलाता है, जिससे पीठ दर्द और जकड़न से राहत मिलती है।
2
Photo Credit: Freepik
जमीन पर सीधे लेट जाएँ। फिर गर्दन से घुटनों तक के हिस्से को ऊपर उठाकर पंजों को जमीन पर सीधे सटा दें। इसे 10-15 बार दोहराएँ। यह व्यायाम पेट की मसल्स को मजबूत बनाने के साथ-साथ पीठ के निचले हिस्से को आराम पहुँचाता है और पीठ दर्द को कम करता है।
3
Photo Credit: Freepik
पीठ के बल सीधे लेट जाएं और एक घुटने को अपनी छाती की ओर खींचें, और दूसरा पैर सीधा रखें। 20-30 सेकंड तक रुकें और फिर दूसरे पैर से करें। यह व्यायाम पीठ के निचले हिस्से और कूल्हों की माँसपेशियों को आराम पहुँचाता है।
4
Photo Credit: Freepik
पीठ के बल सीधे लेट जाएँ। हाथों को सीधे रखकर, कंधों से लेकर घुटनों तक के हिस्सों को ऊपर उठाएँ और पंजों को जमीन पर सीधे टिका दें। कुछ सेकंड तक इसी स्थिति में रहें, फिर धीरे-धीरे नीचे आ जाएँ। यह आसन पीठ दर्द को कम करता है, साथ ही कूल्हों और हैम्स्ट्रिंग को भी मजबूत बनाता है।
5
Photo Credit: Freepik
अगर व्यायाम करते समय आपको तेज दर्द, शरीर के किसी अंग का सुन्न हो जाना या झुनझुनी महसूस हो तो व्यायाम तुरंत बंद कर देना चाहिए। अगर दर्द बढ़ जाए या कम न हो रहा हो तो मेडिकल हेल्प लें।
Photo Credit: Freepik
इन 5 एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप पीठ दर्द से राहत पा सकते हैं और रीढ़ की हड्डी को लचीला बना सकते हैं! नियमित रूप से इनका अभ्यास करें। पहले 1-2 आसन से शुरू करें, धीरे-धीरे संख्या बढ़ाएं।
Photo Credit: Freepik