Written by: Dixit RAput
30 SEP 2025
दक्षिण अफ्रीका की रूइबोस चाय (हर्बल चाय) को इसके हल्के मिट्टी जैसे बेहतरीन फ्लेवर के लिए पसंद किया जाता है! लेकिन क्या यह सही में आपकी गट-हेल्थ और पाचन के लिए फायदेमंद है?
Photo Credit: Freepik
रूइबोस दक्षिण अफ्रीका की एक रेड हर्बल टी है, जो पूरी तरह प्राकृतिक और कैफीन-फ्री है। साथ ही इसमें एस्पलाथिन और क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं।
1
Photo Credit: Freepik
रुइबोस को काफी पुराने समय से पेट में ऐंठन, अपच और दस्त के लिए पारंपरिक तरीके से उपयोग किया जाता रहा है। क्योंकि इसमें ऐंठन को शांत करने वाले (antispasmodic) गुण होते हैं, जो पेट की मसल्स को आराम पहुँचाते हैं।
2
Photo Credit: Freepik
कॉफी और ब्लैक-टी के विपरीत, रूइबोस चाय कैफीन-फ्री होती है और इसमें टैनिन भी कम होता है। इसलिए यह सेंसिटिव पेट के लिए भी फायदेमंद होती है। इसे रात में सोने से पहले लेना ज्यादा फायदेमंद होता है।
3
Photo Credit: Freepik
रूइबोस चाय को बाकी हर्बल चाय की तरह पानी में उबाल कर पिएं या इसमें नींबू और/या थोड़ा सा शहद मिलाएँ। खाना खाने के बाद एक कप रूइबोस चाय पेट को आराम पहुँचा सकती है।
4
Photo Credit: Freepik
रूइबोस चाय पेट को फायदा पहुँचाने वाली एक बेहतरीन हर्बल ड्रिंक है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और पाचन को बेहतर बना सकती है। लेकिन अगर आपको लंबे समय से पेट संबंधी समस्या है, तो इसके इस्तेमाल से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
Photo Credit: Freepik