Written by: dixit rajput
12 DEC 2025
किशमिश (या सूखे अंगूर) को भारत में बहुत पुराने समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होने की वजह से यह शरीर को कई फायदे पहुँचाती है। आइए इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानें:
Photo Credit: Freepik
ग्लूकोज और फ्रक्टोज से भरपूर होने की वजह से किशमिश आपकी डेली डाइट में शुगर इंटेक को बहुत ज्यादा बढ़ाए बिना, तेजी से और लगातार एनर्जी प्रदान करती हैं।
1
Photo Credit: Freepik
किशमिश में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। रोजाना थोड़ी सी किशमिश खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
2
Photo Credit: Freepik
किशमिश में पाया जाने वाला पोटेशियम और फाइबर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। साथ ही दिल को भी स्वस्थ बनाए रखता है।
3
Photo Credit: Freepik
किशमिश में बोरॉन और कैल्शियम होता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरुरी है।
4
Photo Credit: Freepik
एंटीऑक्सीडेंट (जैसे पॉलीफेनॉल और विटामिन C) इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करते हैं, जिससे उसे इन्फेक्शन्स से लड़ने में मदद मिलती है।
5
Photo Credit: Freepik
किशमिश को आप रूखा भी खा सकते हैं या इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों का भरपूर फायदा उठाने के लिए आप इसे रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख सकते हैं। इसके अलावा किशमिश को आप सलाद, सब्जी, पकवान और मिष्ठानों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Photo Credit: Freepik