इन 6 स्टेप्स से पढ़ी हुई चीजों को लंबे समय तक रखें याद

Written by: dixit rajput

28 AUG 2025

Off-white Section Separator

आप भूलते क्यों हैं?

क्या आप पढ़ाई करते हैं और बाद में याद नहीं रहता? ऐसा सिर्फ़ इसलिए नहीं है कि आप पढ़ाई नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसलिए है कि आप याद रखने के लिए कोई तरकीब नहीं अपना रहे हैं। आइए इसे थोड़ा विस्तार से समझते हैं।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

दोहराएं

एक ही चीज को बार-बार पढ़ने के बजाय, किताब को एक तरफ रख दें और आपने जो अभी पढ़ा है उसे दिमाग में दोहराने की कोशिश करें। फिर दिन या रात में कभी भी पहले पढ़ी हुई चीजों को याद करने की कोशिश करें। आप इस चीज (Recall) का जितना अभ्यास करेंगे आपकी याददाश्त उतनी ही मज़बूत होगी।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

दूसरे को समझाएं

जो भी आप पढ़ते हैं उसे किसी दूसरे व्यक्ति या शीशे के सामने खड़े होकर खुद को समझाने की कोशिश करें। इससे आपका दिमाग उस चीज को ज्यादा गहराई से समझ पाएगा और लंबे समय तक याद रखेगा। 

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

पर्याप्त नींद लें

गहरी नींद के दौरान आपका मस्तिष्क डेटा को दीर्घकालिक स्मृति (Long-term Memory) में लॉक कर देता है। अगर आप एक अच्छी नींद नहीं लेते हैं तो आप इस स्टेप को स्किप कर देंगे।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

रीकॉल करें

आज जो भी कुछ आपने याद किया है, उसे 1 दिन, 3 दिन और फिर 7 दिन बाद टहलते-टहलते याद करने की कोशिश करें और बिना देखे दिमाग में ही दोहराएं। इस अभ्यास को करने से वो डेटा आपको लंबे समय तक याद रहेगा।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

विज़ुअलाइज़ेशन टूल का उपयोग करें

आप जो भी डेटा याद करने की कोशिश कर रहे हैं, उसमें से जितना हो सके चार्ट और डायग्राम्स में कन्वर्ट करने की कोशिश करें। जिससे आप एक ही नज़र में चीजों को दोहरा सकें। साथ ही डायग्राम्स के फॉर्मेट में आपका दिमाग चीजों को ज्यादा अच्छे से याद रख पाता है।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

ब्रेक लें

जब कभी आप सही से फोकस न कर पा रहे हों तो बस 5-10 मिनट का ब्रेक लें, थोड़ा पानी पिएं और थोड़ा टहलें। इससे आपके दिमाग की सीखने की प्रक्रिया फिर से शुरू हो जाएगी।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

हार्ड वर्क के साथ-साथ स्मार्ट वर्क भी करें

बस इन 6 आसान तरीकों को अपने स्टडी रूटीन में शामिल करें और अपनी पढ़ाई को ज्यादा आसान एवं  मजेदार बनाएं। कुछ समय बाद ही आपको फर्क दिखने लगेगा।

Photo Credit: Freepik