Written by: dixit rajput
23 JUNE 2025
हार्ट अटैक सिर्फ़ कोलेस्ट्रॉल के कारण नहीं आता। खराब नींद, क्रॉनिक स्ट्रेस और जीरो फिजिकल एक्टिविटी भी चुपचाप इसमें एक अहम भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं लाइफस्टाइल से जुड़े ऐसे 4 बदलावों के बारे में जो आपके दिल को स्वस्थ रखते हैं:
Photo Credit: Freepik
खाना खाने के बाद हल्की सैर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और सूजन को कम करने में मदद करती है। नियमित रूप से ऐसा करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और पाचन को बेहतर बनाने के साथ वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
Photo Credit: Freepik
नींद की कमी से दिल की बीमारियों का खतरा 200% तक बढ़ सकता है। सूजन को कम करने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और अपने शरीर को पूरी तरह से आराम देने के लिए हर रात कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें।
Photo Credit: Freepik
प्लास्टिक में गर्म खाना स्टोर करने से हार्मोन्स को नुकसान पहुंचाने वाले टॉक्सिन निकल सकते हैं। सूजन को कम करने और अपने दिल को सुरक्षित रखने के लिए कांच या स्टेनलेस स्टील के कंटेनर का इस्तेमाल करें।
Photo Credit: Freepik
छोटे-छोटे बदलाव मायने रखते हैं, लेकिन एक्सपर्ट की सलाह से आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है। अपने दिल के लिए हेल्दी रूटीन बनाने के लिए आज ही डॉक्टर से परामर्श लें।
Photo Credit: Freepik