क्या मखाना वजन कम करने में कर सकता है मदद?

Written by: dxiit rajput

25 SEP 2025

Off-white Section Separator

मखाने को भारत में भूनकर स्नैक्स के रूप में और मिष्ठानों में भी उपयोग किया जाता है। कुछ जगहों पर इसकी सब्जी भी बनाई जाती है। इसलके अलावा कई जगहों पर इसे खीर, रायता,और हलवे में डालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

लेकिन क्या यह पोषक तत्वों से भरपूर स्नैक वज़न कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है? आइए थोड़ा विस्तार से समझें:

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

कैलोरी में कम

मखाना हल्का होता है और तले हुए स्नैक्स के मुकाबले कैलोरी में कम होता है। इसलिए अगर इसे सीमित मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो यह वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। 

Rounded Banner With Dots

1

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर

मखाने में पाए जाने वाले प्रोटीन और फाइबर की मात्रा, पेट को भरा रखने, भूख कम करने और क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद करती है।

Rounded Banner With Dots

2

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स

मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसे खाने से शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसलिए यह वज़न कम करने या ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ने से रोकने के लिए बहुत अच्छा है।

Rounded Banner With Dots

3

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

केम्पफेरोल (फ्लेवोनोइड) जैसे एंटीऑक्सीडेंट सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जब शरीर में सूजन कम हो जाती है, तो फैट मेटाबॉलिज़्म के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

Rounded Banner With Dots

4

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

कैसे खाएं?

मखाने को अगर सही तरीके से और सही मात्रा में खाया जाए तो यह वजन कम करने में मदद कर सकता है। इसे बहुत थोड़े से घी में सूखा भून लें और बिना नमक के खाएं।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

निष्कर्ष

एक दिन में 1-2 मुट्ठी मखाने एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति के लिए पर्याप्त है। इन्हें ज़्यादा न खाएँ। डाइट में कुछ भी नया शामिल करने से पहले हमेशा अपने डाइटीशियन या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेना बेहतर है।

Photo Credit: Freepik