चाय या कॉफी के साथ विटामिन लेना कितना सही है?

Written by: Dixit RAJPUT

02 JUNE 2026

Off-white Section Separator

हममें से ज्यादातर लोग सुबह चाय या कॉफी के साथ ही विटामिन की गोलियां ले लेते हैं। यह सुविधाजनक लगता है, लेकिन सच्चाई यह है कि आप विटामिन किसके साथ लेते हैं, यह काफी ज्यादा मायने रखता है।

Photo Credit: Magnific

Off-white Section Separator

आयरन पर असर

अगर आप आयरन सप्लीमेंट ले रहे हैं, तो उसे चाय या कॉफी के साथ लेने से बचें। इनमें मौजूद टैनिन आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आयरन सप्लीमेंट चाय या कॉफी से कम से कम एक घंटा पहले या बाद में लें।

Photo Credit: Magnific

Off-white Section Separator

बी-विटामिन्स और कैफीन

कैफीन का ज्यादा सेवन शरीर से कुछ बी विटामिन्स, खासकर B6 और B12, को जल्दी बाहर निकाल सकता है। अगर आपके शरीर में पहले से B12 की कमी है, तो सप्लीमेंट लेने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से उसका असर कम हो सकता है।

Photo Credit: Magnific

Off-white Section Separator

कैल्शियम और मैग्नीशियम

कैफीन शरीर से कैल्शियम और मैग्नीशियम के उत्सर्जन को बढ़ा सकता है। ऐसे में सुबह की कॉफी के साथ इन मिनरल्स वाले सप्लीमेंट्स लेने पर उनका पूरा फायदा नहीं मिल पाता।

Photo Credit: Magnific

Off-white Section Separator

कौन से विटामिन चाय के साथ ले सकते हैं ?

विटामिन A, D, E और K जैसे फैट में घुलने वाले विटामिन्स पर कैफीन का असर अपेक्षाकृत कम माना जाता है। फिर भी इन्हें नियमित रूप से चाय या कॉफी के साथ लेने के बजाय पानी के साथ लेना बेहतर होता है।

Photo Credit: Magnific

Off-white Section Separator

आसान समाधान

विटामिन की गोलियां सादे पानी के साथ लें और चाय या कॉफी से कम से कम 30 से 60 मिनट का अंतर रखें। यह छोटा सा बदलाव आपके सप्लीमेंट्स के असर को बेहतर बना सकता है।

Photo Credit: Magnific

Off-white Section Separator

क्योंकि हमें परवाह है आपकी😊!

विटामिन तभी बेहतर असर करते हैं जब शरीर उन्हें सही तरीके से अवशोषित कर पाए। सही समय और सही तरीके से सप्लीमेंट लेने से काफी सकारात्मक असर पड़ सकता है। स्वस्थ रहें-खुश रहें!

Photo Credit: Magnifik