क्या डायबिटीज में भी फायदेमंद हैं स्ट्रॉबेरी?

Written by: dixit rajput

10 Dec 2025

Off-white Section Separator

टेस्टी, रसीली और चमचमाती स्ट्रॉबेरी सर्दियों में सबसे लोकप्रिय फलों में से एक हैं। स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन क्या डायबिटीज रोगी इन्हें खा सकते हैं? आइए जानें:

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

इम्यूनिटी बढ़ाए

स्ट्रॉबेरी में विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है। जो इम्यूनिटी बढ़ाने, मौसमी इन्फेक्शन्स से लड़ने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। 

Rounded Banner With Dots

1

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

बेहतर पाचन

स्ट्रॉबेरी में मौजूद हाई फाइबर और फाइटोकेमिकल्स आँतों के हेल्दी बैक्टीरिया को सपोर्ट करने और पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये प्रीबायोटिक फ़ूड के रूप में काम करते हैं। 

Rounded Banner With Dots

2

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

ब्रेन हेल्थ को सपोर्ट

स्ट्रॉबेरी में एंथोसायनिन जैसे नेचुरल इंग्रीडिएंट पाए जाते हैं, जो ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। ये मस्तिष्क को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और बढ़ती उम्र के साथ दिमाग की क्षमता में होने वाली गिरावट की संभावना को कम करते हैं।

Rounded Banner With Dots

3

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

आँखों को स्वस्थ रखे 

स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आँखों की रौशनी को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी का सेवन आँखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उम्र से संबंधित मैक्युलर डिजनरेशन के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। 

Rounded Banner With Dots

4

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

दिल के लिए फायदेमंद

यह पोटेशियम, फाइबर और फ्लेवोनोइड्स जैसे दिल को फायदा पहुँचाने वाले पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है। नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी का सेवन दिल की सेहत में सुधार ला सकता है, ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है और दिल की बीमारी के खतरे को भी कम कर सकता है। 

Rounded Banner With Dots

5

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

क्या डायबिटीज रोगी स्ट्रॉबेरी खा सकते हैं?

हाँ, स्ट्रॉबेरी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। साथ ही इसमें फाइबर भी होता है, जो ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है। डायबिटीज रोगी इनका सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं।

Photo Credit: Freepik