Written by: dixit rajput
26 JUNE 2025
क्या आप जानते हैं, कि सही खाना खाने से फैटी लिवर की समस्या को ठीक किया जा सकता है? अगर आप फैटी लिवर या लिवर की अन्य समस्या से परेशान हैं, या फिर लिवर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको इन 6 फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।
Photo Credit: Freepik
पत्तेदार हरी सब्ज़ियाँ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं और इनमें कैलोरी काफी कम होती हैं। ये लिवर पर जमे फैट और सूजन को कम करने में मदद करती हैं। इनमें स्मूदी, सूप या सलाद में डालकर रोज़ाना इस्तेमाल करें।
1
Photo Credit: Freepik
ग्रीन-टी में कैटेचिन भरपूर मात्रा में होता है, जो लिवर के एंजाइम फंक्शनको बेहतर बनाता है और फैट जमा होने की प्रक्रिया को को कम करता है। बेहतर रिजल्ट्स के लिए रोजाना 2 से 3 कप ग्रीन-टी पिएँ।
2
Photo Credit: Freepik
एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट और ग्लूटाथियोन भरपूर मात्रा में होते हैं। जो फैट के मेटाबॉलिज़्म में मदद करते हैं और लिवर की भी सुरक्षा करते हैं। हफ्ते में 2 से 3 बार एवोकाडो का सेवन करें।
3
Photo Credit: Freepik
लहसुन, लिवर एंजाइम की एक्टिविटी को बढ़ावा देता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। इसमें सेलेनियम भी होता है, जो बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। आप नियमित रूप से खाना बनाने में ताजा लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4
Photo Credit: Freepik
सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी मछलियाँ ओमेगा-3 से भरपूर होती हैं। ओमेगा-3 लिवर की चर्बी कम करने, लिपिड के स्तर को बेहतर बनाने और सूजन को कम करने में मदद करता है। हफ्ते में कम से कम दो बार फैटी फिश खाएं।
5
Photo Credit: Freepik