Written by: dixit rajput
15 JULY 2025
सावन का महीना सिर्फ हफ्ते में एक दिन उपवास करने के लिए नहीं है। बल्कि यह पूरे महीने के प्रत्येक दिन, शरीर को सात्विक तरीके से पोषण देने, मन को सात्विकता से भरने और नेचुरल तरीके से पूरी बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने का समय है।
Photo Credit: Freepik
इसके साथ ही आदियोगी भगवान् शिव को समर्पित यह पवित्र महीना, आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित सरल, स्वस्थ, समर्पित और जागरूक जीवन जीने का एक नया तरीका भी सिखाता है।
Photo Credit: Freepik
फल, ताज़ी सब्ज़ियाँ और ढेर सारा नारियल पानी आपके दिन को ऊर्जा से भर देता है। सात्विक भोजन आपके पाचन को बेहतर बनाता है, तनाव के स्तर को कम करता है और आंतरिक शांति का एहसास दिलाता है।
Photo Credit: Freepik
तला हुआ और मसालेदार भोजन शरीर में पित्त को बढ़ाता है। जिससे अपच की समस्या होती है और साथ ही यह भोजन आपको सुस्त बना देता है। सावन में हल्का और पेट के अनुकूल भोजन करने की सलाह दी जाती है।
Photo Credit: Freepik
ये हमारे आँतों के फ्लोरा को पोषण देते हैं, और शरीर की गर्मी (पित्त) को शांत करते हैं। साथ ही आँतों में अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण प्रोबायोटिक्स भी प्रदान करते हैं। इसके साथ ये प्रोडक्ट्स मानसून के दौरान इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं।
Photo Credit: Freepik
चिप्स, बिस्किट और तले हुए पकौड़े स्वादिष्ट तो लगते हैं, लेकिन ये पेट फूलने और सुस्ती जैसी समस्याओं का कारण बनते हैं। हल्के फुल्के स्नैक्स के लिए इनकी जगह नट्स, फल और भुने हुए मखाने लेना बेहतर है।
Photo Credit: Freepik
कार्बोहाइड्रेट के ये ग्लूटेन-फ्री सोर्स हल्के और पचाने में आसान होते हैं। साथ ही ये शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखते हैं और उपवास के दौरान हेल्दी वेट मेंटेन करने के लिए भी परफेक्ट हैं।
Photo Credit: Freepik
ये सभी खाद्य पदार्थ तामसिक होते हैं। जिनके प्रभाव से आपकी नींद, पाचन और मन पर नकारत्मक असर पड़ता है। इसके अलावा सावन के धार्मिक महत्व की वजह से भी तामसिक पदार्थ वर्जित माने गए हैं।
Photo Credit: Freepik
हल्का सात्विक भोजन करें, खाने को धीरे-धीरे अच्छी तरह से चबाकर खाएं। यहाँ तक कि उपवास तोड़ते समय भी कम मात्रा में भोजन करें। सोच-समझकर खाने से वज़न संतुलित रहता है और मानसिक स्पष्टता बढ़ती है।
Photo Credit: Freepik
तुलसी, पुदीना या सौंफ से गुणों से युक्त हर्बल पानी पिएं। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और मानसून के दौरान लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
Photo Credit: Freepik
यह पवित्र महीना आपको तन और मन से पवित्र, स्वस्थ एवं समर्पण के साथ जीना सिखाता है। इसके अलावा आप हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ-साथ प्रार्थना और त्याग के महत्व को भी समझते हैं।
Photo Credit: Freepik