Written by: dixit rajput
1 SEP 2025
जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारे शरीर को अतिरिक्त देखभाल की ज़रूरत होती है। अच्छा भोजन एनर्जी, पॉवर, इम्यूनिटी और मेंटल हेल्थ को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।
Photo Credit: Freepik
आइए जानते हैं कुछ ऐसे देसी फूड्स के बारे में, जिन्हें खाने से दिल की बीमारी, डायबिटीज, हड्डियों के कमजोर होने और याददाश्त की कमी का खतरा कम हो सकता है।
Photo Credit: Freepik
हल्दी में करक्यूमिन नामक एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह दिमाग को तेज़, जोड़ों को लचीला और दिल को मज़बूत बनाए रखने में मदद करता है।
1
Photo Credit: Freepik
लहसुन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और इम्यूनिटी मज़बूत करने के लिए जाना जाता है। रोज़ाना 1 या 2 कच्ची या हल्की पकी हुई कलियाँ खाने से दिल स्वस्थ रहता है और शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।
2
Photo Credit: Freepik
गाय का शुद्ध घी, अगर संतुलित मात्रा में खाया जाए, तो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है, हड्डियों को मज़बूत बनाता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करता है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स दिमाग को एक्टिव और जोड़ों में चिकनाई बनाए रखते हैं। जिससे बुढ़ापे में स्फूर्ति बनी रहती है।
3
Photo Credit: Freepik
रागी कैल्शियम से भरपूर होती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसके अलावा इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन में सहायक होता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
4
Photo Credit: Freepik
मूंग दाल पेट के लिए हल्की, पचने में आसान और प्रोटीन एवं विटामिन से भरपूर होती है। यह मसल्स को मज़बूत बनाने और पेट को स्वस्थ रखने में मदद करती है। ये दोनों ही बुज़ुर्गों के लिए बेहद ज़रूरी हैं।
5
Photo Credit: Freepik
भीगे हुए बादाम प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और विटामिन E प्रदान करते हैं। ये दिमाग की शक्ति बढ़ाने, दिल को स्वस्थ रखने और स्किन को लचीला बनाए रखने में मदद करते हैं।
6
Photo Credit: Freepik
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये याददाश्त बढ़ाते हैं, सूजन को कम करते हैं और बढ़ती उम्र के साथ दिमाग की क्षमता को कम होने से बचाते हैं।
7
Photo Credit: Freepik