Written by: Dixit RAJPUT
18 JULY 2026
क्या आपकी रोजना की एक कप ब्लैक-टी बेली फैट कम करने में मदद कर रही है? ब्लैक-टी में कैफीन, पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म के साथ ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
Photo Credit: Magnific
सिर्फ ब्लैक-टी पीने से पेट की चर्बी चमत्कारी तरीके से कम नहीं होती। फैट लॉस के लिए कैलोरी-डेफिसिट डाइट, नियमित व्यायाम और हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी हैं। ब्लैक-टी इसमें एक सहायक भूमिका निभा सकती है।
Photo Credit: Magnific
ब्लैक टी में मौजूद कैफीन ऊर्जा खर्च (Energy Expenditure) को थोड़ा बढ़ा सकता है। यह सेंट्रल नर्वस सिस्टम को सक्रिय करता है, जिससे एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने में मदद मिल सकती है।
Photo Credit: Magnific
ब्लैक-टी में मौजूद पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करते हैं। ये पेट में ,मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को भी सपोर्ट कर सकते हैं, जिससे पाचन और वेट मैनेजमेंट में मदद मिल सकती है।
Photo Credit: Magnific
बिना चीनी वाली ब्लैक-टी एक लो-कैलोरी ड्रिंक है। इसे भोजन के बीच या क्रेविंग्स के समय पीने से अनावश्यक स्नैकिंग कम करने में मदद मिल सकती है, अगर इसे हेल्दी डाइट के साथ लिया जाए।
Photo Credit: Magnific
ब्लैक-टी में मौजूद कैफीन तुरंत एनर्जी बूस्ट देने में मदद करता है। वर्कआउट या किसी फिजिकल एक्टिविटी से पहले इसका सेवन करने से सतर्कता और परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है।
Photo Credit: Magnific
ब्लैक-टी में ज्यादा चीनी न मिलाएं। बिना दूध वाली सादी ब्लैक टी को प्राथमिकता दें। अगर दूध, शहद या कोई अन्य चीज मिलाएं, तो उसकी मात्रा और कैलोरी का ध्यान रखें।
Photo Credit: Magnific
सुबह ब्लैक-टी पीना एनर्जी के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। वर्कआउट से पहले भी इसे लिया जा सकता है। हालांकि, रात को सोने से पहले इसे पीने से बचें, क्योंकि इसकी कैफीन नींद को डिस्टर्ब कर सकती है।
Photo Credit: Magnific
ब्लैक-टी वजन और बेली फैट मैनेज करने में मदद कर सकती है, लेकिन यह कोई जादुई उपाय नहीं है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ ही इसके बेहतर परिणाम मिलते हैं।
Photo Credit: Magnific