Written by: dixit rajput
18 MARCH 2026
हालांकि कई लोग कद्दू के बीजों को 'सुपरफूड' कहते हैं, लेकिन क्या ये वजन घटाने में भी आपकी मदद कर सकते हैं? आइए जानते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है!
Photo Credit: Freepik
कद्दू के बीज प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत हैं। जो आपके पेट को भरा रखने और जरुरत से ज्यादा स्नैक्स खाने से बचाने में मदद कर सकते हैं।
1
Photo Credit: Freepik
कद्दू के बीजों में हेल्दी फैट्स होते हैं। जो आपके मेटाबॉलिज़्म को बेहतर बनाने के साथ-साथ दिन भर आपके एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
2
Photo Credit: Freepik
कद्दू के बीजों में मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
3
Photo Credit: Freepik
भोजन से पहले थोड़ी मात्रा में कद्दू के बीज खाने से भूख कम हो सकती है। जिससे कम ज्यादा नहीं खाते और आपका कैलोरी इनटेक कम हो जाता है।
4
Photo Credit: Freepik
कद्दू के बीजों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए अगर आप बहुत अधिक कद्दू के बीज खाते हैं, तो हो सकता है कि इनसे आपको वजन घटाने में कोई फायदा न मिले।
5
Photo Credit: Freepik
अगर आप वजन घटाने के लिए कद्दू के बीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हेल्दी डाइट के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल भी फॉलो करें और नियमित व्यायाम करें। स्वस्थ रहें, खुश रहें!
Photo Credit: Freepik