Written by: DIXIT RAJPUT
01 JULY 2025
क्या आप अपना फोकस, याददाश्त और विचारों की स्पष्टता बढ़ाना चाहते हैं? इसके लिए आपको अपनी डाइट में सिर्फ कुछ सुपरफूड्स को शामिल करना होगा। आइए जानें कौन से हैं वो 5 पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स:
Photo Credit: Freepik
ब्लूबेरी में एंथोसायनिन बहुत अधिक मात्रा में होता है। यह एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है, जो दिमाग को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। साथ ही यह याददाश्त बढ़ाने और दिमाग पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में भी मदद करता है।
1
Photo Credit: Freepik
सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन जैसी फैटी फिश ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं। ओमेगा-3 ब्रेन सेल्स के निर्माण के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा फैटी फिश याददाश्त और फोकस को बेहतर बनाने के साथ कुछ हद तक डिप्रेशन से लड़ने में भी मदद कर सकती है।
2
Photo Credit: Freepik
अखरोट, DHA, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। साथ ही ये न्यूरॉन्स को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, सूजन को कम करते हैं, और बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त को कमजोर होने से बचाते हैं।
3
Photo Credit: Freepik
ब्रोकली एक क्रूसिफेरस सब्जी है। इसमें विटामिन K प्रचुर मात्रा में होता है, जो ब्रेन सेल्स की मेम्ब्रेन (झिल्ली) के बनने के लिए जरूरी है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, मस्तिष्क की सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।
4
Photo Credit: Freepik
अंडे, कोलीन का एक प्रमुख स्रोत हैं। यह एक ऐसा पोषक तत्व है, जो मेमोरी और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। न्यूरोट्रांसमीटर एसिटाइलकोलाइन बनाने के लिए कोलीन की जरूरत होती है, जिससे ब्रेन सेल्स एक दूसरे से कम्युनिकेशन कर पाते हैं।
5
Photo Credit: Freepik