Written by: dixit rajput
13 JULY 2025
लहसुन, इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन को बेहतर बनाने और मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। साथ ही इसमें इन्फेक्शन से लड़ने की भी अद्भुत क्षमता होती है। मॉनसून के मौसम में लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद है।
Photo Credit: Freepik
एलिसिन (लहसुन में पाया जाने वाला यौगिक) वायरस और बैक्टीरिया से लड़ता है। जिससे मौसम संबंधी बीमारियों से बचाव होता है।
1
Photo Credit: Freepik
लहसुन की चाय बनाने के लिए, पिसे हुए लहसुन को अदरक और शहद के साथ उबालें। यह हर्बल चाय मानसून के मौसम में गले की खराश और जकड़न से राहत दिलाती है।
2
Photo Credit: Freepik
पाचन के साथ-साथ पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सुबह के समय लहसुन और नींबू से बनी डिटॉक्स ड्रिंक पीने की सलाह दी जाती है। नींबू के रस के साथ लहसुन को पीसकर पानी में उबालें और गर्म-गर्म पिएं।
3
Photo Credit: Freepik
सब्जी या चिकन सूप में कटा हुआ या एक चुटकी पिसा हुआ लहसुन, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद उपाय है।
4
Photo Credit: Freepik
पकाई हुई या उबाली हुई मौसमी सब्जियों को लहसुन के साथ हल्का भून लें। इससे आपकी सब्जी ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक बनेगी।
5
Photo Credit: Freepik
ताजा लहसुन का पेस्ट, दाल या करी के स्वाद को ज्यादा बढ़ा देता है और पेट को भी अच्छा महसूस कराता है।
6
Photo Credit: Freepik
शहद के साथ लहसुन खाना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। इसे खाली पेट खाने से इम्यूनिटी के साथ-साथ दिल को भी फायदा होता है।
7
Photo Credit: Freepik
बरसात के मौसम में रोजाना लहसुन खाने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। हालांकि भरपूर फायदा उठाने के लिए नियमित व्यायाम और सही खानपान जरुरी है। डाइट में कुछ भी नया शामिल करने से पहले हमेशा अपने न्यूट्रिशनिस्ट या डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
Photo Credit: Freepik