Written by: dixit rajput
28 NOV 2025
सर्दियों में बाजरा किसी सुपरफूड से कम नहीं है। यह आपके शरीर को गर्म रखता है, पाचन में मदद करता है और लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है। आइए इसे डाइट में शामिल करने के तरीके और फायदों के बारे में जानें:
Photo Credit: Freepik
बाजरा शरीर को गर्मी प्रदान करता है, जिससे सर्दियों में शरीर गर्म रहता है। इसीलिए भारत में इसे बहुत पुराने समय से ठंड में खाया जाता रहा है।
1
Photo Credit: Freepik
यह कब्ज से राहत दिलाता है, पेट में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया को सपोर्ट करता है और सूजन को कम करता है। जिससे यह सर्दियों के खाने के लिए बेहतरीन विकल्प बन जाता है।
2
Photo Credit: Freepik
बाजरे में मौजूद धीमी गति से पचने वाले कार्बोहाइड्रेट आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और घंटों तक ऊर्जा प्रदान करते हैं। जिससे आपको मीठा खाने की क्रेविंग या थकान नहीं होती।
3
Photo Credit: Freepik
बाजरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जो इसे ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए गेहूँ की रोटी से बेहतर बनाता है। बहुत से लोगों के लिए यह एक बेबेहतरीन विकल्प है।
4
Photo Credit: Freepik
बाजरे की रोटी को ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए 50% बाजरा और 50% गेहूं के आटे के मिश्रण से शुरुआत करें।
Photo Credit: Freepik
थोड़ा सा घी पाचन में मदद करता है, और गुड़ गर्माहट देता है। जो सर्दियों के लिए एक क्लासिक कॉम्बिनेशन है।
Photo Credit: Freepik