Written by: Dixit Rajput
11 SEP 2025
क्या आप जानते हैं कि आम तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ कुकिंग ऑयल आपके कोलेस्ट्रॉल और सूजन को बढ़ाकर आपके दिल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानें कौन से हैं ये तेल:
Photo Credit: Freepik
पाम ऑयल, खराब" कोलेस्ट्रॉल (LDL) को बढ़ाता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खाना बनाते समय इसकी जगह ऑलिव ऑयल या सरसों के तेल का इस्तेमाल करें।
1
Photo Credit: Freepik
वनस्पति तेल का उपयोग फ्राइड स्नैक्स और बेकरी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। इससे धमनियों में ब्लॉकेज हो सकती है। इसके बजाय देशी घी या कोल्ड प्रेस्ड ऑयल का इस्तेमाल करें।
2
Photo Credit: Freepik
मक्का के तेल में सूजन पैदा करने वाले तत्व होते हैं। साथ ही अगर इसका ज़्यादा सेवन किया जाए तो हृदय संबंधी समस्याओं का ख़तरा भी बढ़ सकता है। इसकी जगह सूरजमुखी या मूंगफली के तेल का इस्तेमाल करना बेहतर है।
3
Photo Credit: Freepik
हालाँकि सोयाबीन ऑयल को एक फायदेमंद तेल के रूप में प्रचारित किया जाता रहा है, लेकिन इसका ज़्यादा इस्तेमाल करने से आपका बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ सकता है और दिल पर भी खराब असर पड़ सकता है। इसके बजाय कैनोला या तिल के तेल इस्तेमाल करें।
4
Photo Credit: Freepik
बिनौला के तेल या Cottonseed oil में आम तौर पर कीटनाशकों के अवशेष होते हैं। साथ ही इसमें अनहेल्दी फैट्स की मात्रा भी अधिक होती है। इसकी जगह सुरक्षित तेलों जैसे एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल या नारियल के तेल का इस्तेमाल करें।
5
Photo Credit: Freepik
अगर आप इनमें से कोई भी तेल इस्तेमाल करते हैं तो सीमित मात्रा में उपयोग करें या संभव हो तो इनकी जगह जैतून के तेल (ऑलिव ऑयल), सरसों के तेल, तिल के तेल या मूंगफली के तेल जैसे हेल्दी कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल करें। अच्छा खाएं, स्वस्थ रहें, खुश रहें!
Photo Credit: Freepik