सेब या केला: वज़न घटाने के लिए क्या है बेहतर?

Written by: Dixit RAJPUT

02 NOVEMBER 2026

Off-white Section Separator

कैलोरी में कौन आगे?

एक मीडियम सेब में करीब 95 कैलोरी होती हैं, जबकि एक मीडियम केले में लगभग 105 कैलोरी। यानी कैलोरी के मामले में सेब को थोड़ी बढ़त मिलती है।

Rounded Banner With Dots

1

Photo Credit: Magnific

Off-white Section Separator

फाइबर किसमें ज़्यादा?

एक मीडियम सेब में करीब 4.4 ग्राम फाइबर होता है, जबकि केले में करीब 3.1 ग्राम। इसलिए फाइबर के मामले में सेब आगे है।

Rounded Banner With Dots

2

Photo Credit: Magnific

Off-white Section Separator

पेट कौन भरा रखेगा ?

केले में फाइबर के साथ रेज़िस्टेंट स्टार्च भी होता है। वहीं सेब में फाइबर और पानी अच्छी मात्रा में होते हैं। दोनों ही पेट भरा रखने में मदद कर सकते हैं।

Rounded Banner With Dots

3

Photo Credit: Magnific

Off-white Section Separator

शुगर किसमें कम?

एक मीडियम सेब में करीब 19 ग्राम शुगर होती है, जबकि केले में करीब 14 ग्राम। यानी इस मामले में केला आगे है और उसमें शुगर थोड़ी कम होती है।

Rounded Banner With Dots

4

Photo Credit: Magnific

Off-white Section Separator

वज़न घटाने में कौन बेहतर?

कैलोरी और फाइबर के हिसाब से सेब को थोड़ी बढ़त मिलती है। हालांकि, दोनों के बीच अंतर बहुत ज़्यादा नहीं है और कोई एक फल सीधे वज़न कम नहीं करता।

Rounded Banner With Dots

5

Photo Credit: Magnific

Off-white Section Separator

क्योंकि हमें परवाह है आपकी😊!

वेट लॉस डाइट में सेब और केला दोनों शामिल किए जा सकते हैं। अपनी पसंद का फल चुनें और कुल डाइट व पोर्शन पर ध्यान दें। वज़न घटाने के लिए यही ज़्यादा मायने रखता है।

Photo Credit: Magnific