सुबह जल्दी उठने वालों की ये 8 आदतें बनाती हैं उन्हें ख़ास 

Written by: dixit rajput

28 JULY 2025

Off-white Section Separator

आपने अक्सर सुना होगा की सुबह जल्दी उठना आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थय के लिए अच्छा होता है। आइए सुबह जल्दी उठने वाले लोगों की आम तौर पर फॉलो की जाने वाली कुछ ऐसी आदतों के बारे में जानें, जो उन्हें ज्यादा बेहतर और ख़ास बनाती हैं।  

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

जल्दी सोना

जो लोग जल्दी (5 बजे या उससे पहले) उठते हैं, उन्हें रात में जल्दी नींद आने लगती है और वे आमतौर पर रात 10 बजे तक या उससे पहले सो जाते हैं। जिससे उनकी बॉडी क्लॉक सही रहती है और वे पर्याप्त नींद ले पाते हैं।  

Rounded Banner With Dots

1

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

रात में कम स्क्रीन देखना

वे अपने दिमाग को आराम देने और बेहतर नींद लेने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जल्दी बंद कर देते हैं। जिससे उनकी आँखें भी सुरक्षित रहती हैं, उन्हें बेहतर नींद मिलती है। साथ ही हार्मोन्स को संतुलित रखने में भी मदद मिलती है। 

Rounded Banner With Dots

2

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

एक मोटिव के लिए उठना

सुबह जल्दी उठने वाले लोगों के उठने का एक विशिष्ट उद्देश्य होता है, जैसे ध्यान लगाना, व्यायाम करना, डायरी लिखना या पूरी दिनचर्या निर्धारित करना।

Rounded Banner With Dots

3

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

व्यायाम करना

सुबह सूर्योदय से पहले हल्का व्यायाम या सैर भी, उनके शरीर और मन को आने वाले दिन के लिए ऊर्जा और सकारत्मकता से भर देती है। 

Rounded Banner With Dots

4

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

गुनगुना पानी पीना

वे जागने के तुरंत बाद एक बड़ा गिलास पानी पीकर अपना मेटाबॉलिज़्म शुरू करते हैं। जिससे शरीर को एनर्जी से भरपूर और स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

Rounded Banner With Dots

5

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

रोज नाश्ता करना

सुबह जल्दी उठने वाले लोग रात को जल्दी खान खाते हैं, जिससे उन्हें सुबह अच्छी भूख लगती है और वो अपना नाश्ता कभी स्किप नहीं करते। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर पौष्टिक नाश्ता पूरे दिन शरीर में एनर्जी लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है। 

Rounded Banner With Dots

6

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

ज्यादा प्रोडक्टिविटी

सुबह जल्दी उठने वाले लोग, सुबह के समय को एकाग्र, शांतिपूर्ण  या रचनात्मक गतिविधियों में लगाते हैं।  जिससे पूरे दिन उनका मूड भी बेहतर होता है और वो ज्यादा व्यवस्थित तरीके से काम कर पाते हैं।

Rounded Banner With Dots

7

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

तैयारी के साथ सोना

वे लोग सुबह जल्दबाजी और स्ट्रेस से बचने के लिए, अगले दिन के काम की योजना रात को सोने से पहले ही बना लेते हैं। जिससे वो सुबह शांत दिमाग के साथ उठते हैं और शांतिपूर्ण तरीके से अपना सिन शुरू करते हैं। साथ ही उनकी मानसिक स्पष्टता भी बेहतर होती है।

Rounded Banner With Dots

8

Photo Credit: Freepik