Written by: dixit rajput
30 AUG 2025
केल सिर्फ एक फैशनेबल हरी सब्जी नहीं है; यह पोषक तत्वों का भंडार है, जिसके फायदे साइंस द्वारा एप्रूव्ड हैं। आइए इसके फायदों पर एक नजर डालें:
Photo Credit: Freepik
केल में विटामिन A, C एवं K, तथा कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। जो इम्यूनिटी के साथ-साथ हड्डियों, और स्किन को भी सपोर्ट करते हैं।
1
Photo Credit: Freepik
केल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करते हैं और क्रोनिक बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।
2
Photo Credit: Freepik
पोटेशियम और फाइबर से भरपूर केल हेल्दी ब्लड प्रेशर मेंटेन करने और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक है।
3
Photo Credit: Freepik
केल में मौजूद सल्फोराफेन और ओमेगा-3 ALA, शरीर की कोशिकाओं (सेल्स) में होने वाली सूजन को कम करते हैं।
4
Photo Credit: Freepik
केल में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन नामक कैरोटीनॉयड होते हैं। जो मोतियाबिंद और बढ़ती उम्र के साथ होने वाली मैक्युलर डीजेनरेशन जैसे समस्याओं से आँखों को बचाने में मदद करते हैं।
5
Photo Credit: Freepik
केल में मौजूद ग्लूकोसाइनोलेट्स लिवर एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं। ये एंजाइम्स टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं।
6
Photo Credit: Freepik
कम कैलोरी, ज्यादा फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर केल आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। इसके अलावा यह आपके मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने में भी मदद करती है।
7
Photo Credit: Freepik
केल सिर्फ़ एक ट्रेंड नहीं है—यह आपके दिल, हड्डियों, आँखों और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए साइंस द्वारा अप्रूवड पोषण है। इसे आज ही अपने सलाद, स्मूदी या सूप में शामिल करें!
Photo Credit: Freepik