Written by: dixit rajput
18 FEB 2026
मोरिंगा आयुर्वेद की उन बेहतरीन जड़ी बूटियों में से एक है जिन्हें सब्जी और औषधि दोनों रूपों में इस्तेमाल किया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर इन पत्तियों का उपयोग पारंपरिक रूप से एनर्जी, स्टैमिना और दैनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए किया जाता रहा है।
Photo Credit: Freepik
मोरिंगा आयरन, विटामिन A और विटामिन C से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व शरीर में ऑक्सीजन के फ्लो को बेहतर बनाते हैं, जिससे थकान कम होती है और स्टैमिना बढ़ता है।
1
Photo Credit: Freepik
स्थिर ब्लड शुगर लेवल लगातार एनर्जी के लिए जरुरी है। मोरिंगा में मौजूद यौगिक ग्लूकोज मेटाबॉलिज़्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, जिससे शरीर मरीन अचानक होने वाली ऊर्जा की कमी और थकान से राहत मिलती है।
2
Photo Credit: Freepik
मोरिंगा में आइसोथियोसाइनेट और क्वेरसेटिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पॉवरफुल एंटी-इंफ्लामेट्री यौगिक हैं, जो वर्कऑउट के बाद टिशूज को आराम देने और रिकवरी में तेजी लाने में मदद करते हैं।
3
Photo Credit: Freepik
मोरिंगा में पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो शरीर में फ्लूइड बैलेंस और मसल्स फंक्शन के लिए जरुरी हैं। ये मिनरल्स ऐंठन को रोकने और ज्यादा एक्टिव दिनों के दौरान शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद करते हैं।
4
Photo Credit: Freepik
मोरिंगा में मौजूद अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट न्यूरोट्रांसमीटर संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे मानसिक स्पष्टता, फोकस और तनावपूर्ण दिनों में दिमागी सुस्ती को कम करने में मदद मिल सकती है।
5
Photo Credit: Freepik
शारीरिक और मानसिक गतिविधि शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाती है। मोरिंगा में क्लोरोजेनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो सेल्स को इस स्ट्रेस की वजह से होने वाले डैमेज से बचाने में मदद करते हैं।
6
Photo Credit: Freepik
एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए एक मजबूत इम्यून सिस्टम जरुरी है। मोरिंगा में मौजूद विटामिन C, जिंक और दूसरे सूक्ष्म पोषक तत्व इम्यून सेल्स के फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, ताकि इन्फेक्शन और उसकी वजह से होने वाली एनर्जी की कमी से बचा जा सके।
7
Photo Credit: Freepik