Written by: dixit rajput
24 JULY 2025
आप सुबह खाली पेट जो कुछ भी खाते हैं, उसका आपके शरीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर काफी ज्यादा असर होता है। आइए कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जानते हैं, जो दिन की शुरुआत में खाने पर आपका फोकस इम्प्रूव करने में मदद कर सकते हैं।
Photo Credit: Freepik
अंडे कोलीन से भरपूर होते हैं। कालीन एक ऐसा ज़रूरी पोषक तत्व है, जो ब्रेन फंक्शन, याददाश्त और मूड को बेहतर बनाता है। साथ ही अंडे आपको हाई क्वालिटी प्रोटीन और हेल्दी फैट्स प्रदान करते हैं, जो लंबे समय तक आपके पेट को भरा और आपको एनर्जी से भरपूर रखते हैं।
1
Photo Credit: Freepik
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और पॉलीफेनॉल जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। मुट्ठी भर अखरोट आपको मानसिक रूप से ज्यादा मजबूत बना सकते हैं। साथ ही ये आपकी याद्दाश्त और सोचने समझने की क्षमता में भी सुधार करते हैं।
2
Photo Credit: Freepik
ओटमील, क्विनोआ और होल ग्रेन ब्रेड (Whole Grain Bread) दिमाग को पूरे दिन धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं। जिससे पूरे दिन आपका फोकस बना रहता है।
3
Photo Credit: Freepik
ब्लूबेरी और दूसरी गहरे रंग की बेरीज़, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट सूजन से लड़ते हैं और ब्रेन सेल्स के बीच कम्युनिकेशन को बेहतर बनाते हैं। फोकस और याददाश्त बढ़ाने के लिए इन्हें दही या ओटमील में मिलाकर या फिर ऐसे ही खाएँ।
4
Photo Credit: Freepik
चिया सीड्स में फाइबर और ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में होते हैं। चिया सीड्स से बना पुडिंग रात को पहले ही बनाकर रखा जा सकता है और उस पर बेरीज़ और नट्स डालकर सिर्फ 5 मिनट में एक ऐसा नाश्ता तैयार किया जा सकता है, जो दिमाग के लिए अच्छा होता है।
5
Photo Credit: Freepik
डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल कैफीन होता है। जो फोकस बढ़ाने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।
6
Photo Credit: Freepik