Written by: dixit rajput
03 JULY 2025
आपका लिवर बॉडी को डिटॉक्स करने, पोषक तत्वों को प्रोसेस करने और मेटाबॉलिज्म को सही रखने के लिए 24 घंटे काम करता है। आपके शरीर के स्वस्थ रहने के लिए लिवर का सही से काम करना बेहद जरुरी है।
Photo Credit: Freepik
आइए जानते हैं 6 ऐसे आसान और पौष्टिक ब्रेकफास्ट के बारे में, जो आपके लिवर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ लिवर फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं:
Photo Credit: Freepik
हल्दी में पॉवरफुल एंटीइंफ्लामेट्री और लिवर को साफ करने वाले गुण होते हैं। बादाम के दूध के साथ ओट्स को पकाएं, इसमें आधा चम्मच हल्दी, एक चुटकी दालचीनी और थोड़ा शहद मिलाएं। ऊपर से कटे हुए बादाम या बेरीज डालकर खाएं।
1
Photo Credit: Freepik
एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और ग्लूटाथियोन भरपूर मात्रा में होता है, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। आधे एवोकाडो को नींबू के रस और चुटकी भर नमक के साथ मैश करें। फिर इसे होल ग्रेन टोस्ट पर लगाएं और ऊपर से अलसी के बीज या उबला हुआ अंडा डालें।
2
Photo Credit: Freepik
प्लांट बेस्ड प्रोटीन से भरपूर और पचाने में आसान, यह टेस्टी पैनकेक लिवर फंक्शन के लिए बहुत बढ़िया है। मूंग दाल को भिगोएँ और अदरक, हरी मिर्च एवं जीरे के साथ मिक्स करें। पैनकेक की तरह पकाएँ और पुदीने की चटनी के साथ परोसें।
3
Photo Credit: Freepik
चुकंदर और गाजर लिवर एंजाइम फंक्शन को बेहतर बनाने और टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने के लिए जाने जाते हैं। 1 छोटा चुकंदर, 1 गाजर, 1 सेब, नींबू का रस और पानी को मिलाएँ। अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा अदरक(ऑप्शनल)भी मिला सकते हैं।
4
Photo Credit: Freepik
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिसका लिवर पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। सादी दही को अलसी के बीज, ब्लूबेरी या अनार और शहद की कुछ बूंदों के साथ मिलकर खाएं।
5
Photo Credit: Freepik
मेथी लिवर को डिटॉक्स करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है। कटी हुई मेथी, हल्दी और अजवाइन के साथ गेहूं का आटा गूंथ लें। पतले थेपले बनाएं और सादे दही के साथ परोसें।
6
Photo Credit: Freepik